Munger News: मुंगेर: विद्यार्थी सहयोग शिविर में 27 समस्याओं का हुआ ऑन द स्पॉट समाधान
Munger News: मुंगेर के आरडी एंड डीजे कॉलेज में मंगलवार को विद्यार्थियों के सहयोग के लिए शिविर का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य प्रो. डॉ. बिजेंद्र कुमार के नेतृत्व में, 37 विद्यार्थियों ने अपनी समस्याएं प्रस्तुत कीं, जिनमें से 27 का त्वरित समाधान किया गया। मुख्य समस्याएं आंतरिक परीक्षा और विषय चयन से संबंधित थीं।

Munger News: मुंगेर। मंगलवार को आरडी एंड डीजे कॉलेज, मुंगेर में विद्यार्थी सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विद्यार्थियों की समस्याओं को सुना गया और उनमें से अधिकांश का त्वरित समाधान किया गया। कॉलेज के आर्ट्स एंड कॉमर्स ब्लॉक के कक्ष संख्या-2 में आयोजित इस शिविर का नेतृत्व प्रधानाचार्य प्रो. डॉ. बिजेंद्र कुमार ने किया। शिविर में शिविर में कुल 37 विद्यार्थियों ने अपनी समस्याएं प्रस्तुत कीं, जिनमें से 27 समस्याओं का ऑन द स्पॉट समाधान कर दिया गया। विद्यार्थियों द्वारा मुख्य रूप से आंतरिक परीक्षा, पोर्टल और विषय चयन से संबंधित समस्याएं रखी गईं। प्रधानाचार्य प्रो. डॉ. बिजेंद्र कुमार ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि शिविर में आई अधिकतर समस्याएं उन विद्यार्थियों से संबंधित थीं, जो नियमित रूप से कक्षाओं में उपस्थित नहीं होते हैं।
उन्होंने कहा कि समस्याओं का मुख्य कारण विद्यार्थियों में आवश्यक जानकारी और जागरूकता का अभाव है।


