Hindi NewsBihar NewsMunger NewsSpiritual Program and Yoga Anjali at Brahma Kumari University for Ancestors during Pitru Paksha
आध्यात्मिक मूल्यों को आगे बढ़ाने के लिए ब्रह्माकुमारी संस्थान ने पितरों को किया याद

आध्यात्मिक मूल्यों को आगे बढ़ाने के लिए ब्रह्माकुमारी संस्थान ने पितरों को किया याद

संक्षेप:

हवेली खड़गपुर में ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की शाखा ने पितृ पक्ष के दौरान पितरों के प्रति सम्मान व्यक्त करने के लिए एक आध्यात्मिक कार्यक्रम और योगान्‍जलि का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में...

Sep 17, 2025 02:56 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुंगेर
share Share
Follow Us on

हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। मंगलवार को नगर के मारवाड़ी टोला स्थित ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की हवेली खड़गपुर शाखा में पितृ पक्ष के दौरान पितरों के प्रति सम्मान व्यक्त करने के लिए आध्यात्मिक कार्यक्रम और योगान्‍जलि आयोजित किया गया। जिसमें पूर्वजों के जीवन और शिक्षा को याद करते हुए ब्रह्मा भोजन और ध्यान सत्र आयोजित किया गया। केंद्र संचालक ब्रह्माकुमारी स्नेहा दीदी के संयोजन में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने बताया कि ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय पितृ पक्ष के दौरान पूर्वजों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने और उनके आध्यात्मिक मूल्यों को आगे बढ़ाने के लिए पितृों को याद किया गया। स्नेहा दीदी ने कहा कि हमारे पूर्वज जो इस धरती पर अपना-अपना दायित्व निभा कर गए हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

उन्होंने हमें श्रेष्ठ बनने की व्यावहारिक रूप में जो कला सिखाई, उन्हीं की याद में यह दिन प्रतिवर्ष मनाया जाता है। पितरों को पिंड देने का आध्यात्मिक रहस्य हमें श्रेष्ठ चरित्रवान, नि:स्वार्थ प्यार, भ्रातृत्व भावना, परोपकार, निरहंकारिता, सदाचार आदि सदगुणों को अपने जीवन में उतारने की प्रेरणा देता है। इस मौके पर बीके लाडली, राजीव रंजन सोनू, पीयूष कुमार आदि समेत अनेक नागरिक और ब्रह्माकुमारी संस्थान की सदस्य मौजूद थे।