Munger News: श्री कृष्ण जन्माष्टमी-भाद्र पूर्णिमा पर पूर्व रेलवे चलाएगा तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेनें

हिन्दुस्तान, मुंगेर
Follow us on Google News
share

Munger News: जन्माष्टमी और भाद्र पूर्णिमा के अवसर पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए पूर्व रेलवे ने जमालपुर, देवघर, गोड्डा और सुल्तानगंज के बीच तीन स्पेशल ट्रेनों का संचालन करने का निर्णय लिया है। ये ट्रेनें हर रविवार चलेंगी और सभी स्टेशनों पर रुकेंगी, जिससे श्रद्धालुओं को राहत मिलेगी।

Munger News: श्री कृष्ण जन्माष्टमी-भाद्र पूर्णिमा पर पूर्व रेलवे चलाएगा तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेनें

Munger News: जमालपुर, निज प्रतिनिधि। जन्माष्टमी एवं भाद्र पूर्णिमा के दौरान यात्रियों की संभावित अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए पूर्व रेलवे ने जमालपुर, देवघर, गोड्डा और सुल्तानगंज के बीच तीन स्पेशल ट्रेनों के परिचालन का निर्णय लिया है। इससे बाबा बैद्यनाथ धाम जाने वाले श्रद्धालुओं सहित अन्य यात्रियों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है। सभी स्पेशल ट्रेनें मार्ग में पड़ने वाले सभी स्टेशनों पर रुकेंगी। यह जानकारी पूर्व रेलवे मालदा मंडल के डीआरएम मनीष कुमार गुप्ता ने दी है। उन्होंने बताया कि जमालपुर-देवघर के लिए ट्रेन संख्या 03442 जमालपुर-देवघर पैसेंजर स्पेशल 6 से 27 सितंबर तक प्रत्येक रविवार चार फेरे लगाएगी। यह जमालपुर से सुबह 5:10 बजे खुलेगी और सुबह 10:10 बजे देवघर पहुंचेगी।वापसी

में 03441 देवघर-जमालपुर पैसेंजर स्पेशल प्रत्येक रविवार को देवघर से दोपहर 3:45 बजे खुलेगी और रात 10:25 बजे जमालपुर पहुंचेगी। इसी तरह देवघर-गोड्डा के लिए ट्रेन संख्या 03444 देवघर-गोड्डा पैसेंजर स्पेशल 6 से 27 सितंबर तक प्रत्येक रविवार चलेगी। देवघर से सुबह 10:45 बजे खुलकर दोपहर 12:40 बजे गोड्डा पहुंचेगी। वापसी में 03443 गोड्डा-देवघर स्पेशल दोपहर 1:15 बजे गोड्डा से खुलेगी और 3:20 बजे देवघर पहुंचेगी। वहीं तीसरी ट्रेन देवघर-सुल्तानगंज के लिए चलायी जाएगी। ट्रेन नंबर 03575 देवघर-सुल्तानगंज टएटव स्पेशल 3 और 25 सितंबर को शाम 5:30 बजे देवघर से खुलेगी और रात 9:25 बजे सुल्तानगंज पहुंचेगी। वापसी में 03576 सुल्तानगंज-देवघर टएटव स्पेशल 4 और 26 सितंबर को सुबह 5:45 बजे खुलेगी और 9:35 बजे देवघर पहुंचेगी। इस निर्णय से श्रद्धालुओं और यात्रियों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsमुंगेरMunger News: श्री कृष्ण जन्माष्टमी-भाद्र पूर्णिमा पर पूर्व रेलवे चलाएगा तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेनें