भागलपुर-किउल रेलखंड पर टिकट जांच से मचा हड़कंप

Newswrap हिन्दुस्तान, मुंगेर
share

जमालपुर में भागलपुर-जमालपुर-किउल रेलखंड पर विशेष टिकट जांच अभियान से बेटिकट यात्रियों में हड़कंप मचा हुआ है। रेलवे ने 739 मामलों में कार्रवाई करते हुए 6 लाख 8 हजार 955 रुपये जुर्माना वसूला है। इस अभियान का उद्देश्य यात्रियों को सुरक्षित और आरामदायक यात्रा प्रदान करना है।

भागलपुर-किउल रेलखंड पर टिकट जांच से मचा हड़कंप

जमालपुर, निज प्रतिनिधि। मालदा मंडल द्वारा भागलपुर-जमालपुर-किउल रेलखंड पर चलाए जा रहे विशेष टिकट जांच अभियान से बेटिकट यात्रियों में लगातार दूसरे दिन भी हड़कंप की स्थिति बनी रही। विभिन्न ट्रेनों और स्टेशनों पर चलाए गए सघन जांच अभियान के दौरान रेलवे ने 739 मामलों में कार्रवाई करते हुए 6 लाख 8 हजार 955 रुपये जुर्माने के रूप में वसूले। अचानक हुई इस कार्रवाई से कई स्टेशनों पर अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला। मालदा मंडल के डीआरएम मनीष कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में रेलवे राजस्व की सुरक्षा तथा यात्रियों को सुरक्षित, सुगम और आरामदायक यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह अभियान लगातार चलाया जा रहा है।

सीनियर डीसीएम कार्तिक सिंह ने भागलपुर-किउल रेलखंड पर टिकट जांच और तेज कर दी है। समक्ष टीम ने ट्रेन संख्या 22948 भागलपुर-सूरत सुपरफास्ट एक्सप्रेस, 13241 राजेंद्र नगर टर्मिनल इंटरसिटी एक्सप्रेस, 12367 विक्रमशिला एक्सप्रेस, 13409 मालदा-किउल इंटरसिटी एक्सप्रेस, 12254 अंग एक्सप्रेस सहित कई महत्वपूर्ण ट्रेनों में व्यापक जांच की गई। जांच के दौरान बड़ी संख्या में यात्री बिना टिकट, प्लेटफॉर्म टिकट पर यात्रा करते तथा अनियमित टिकट के साथ सफर करते पकड़े गए। कई यात्रियों से मौके पर ही जुर्माना वसूला गया, जबकि कुछ के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की गई। गौरतलब है कि इससे एक दिन पूर्व भी मालदा मंडल द्वारा विशेष टिकट जांच अभियान चलाया गया था। उस दौरान 608 मामलों में कार्रवाई करते हुए 5 लाख 52 हजार 165 रुपये जुर्माने के रूप में वसूले गए थे। लगातार दूसरे दिन हुई इस बड़ी कार्रवाई से भागलपुर-जमालपुर रेलखंड पर बेटिकट यात्रियों में दहशत का माहौल बना हुआ है।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।