Munger News: मुंगेर में 18 जुलाई को एन.आई. एक्ट की विशेष लोक अदालत
Munger News: मुंगेर में जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा एन.आई. एक्ट से जुड़े मामलों के निपटारे के लिए 18 जुलाई 2026 को विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। यह अदालत ए.डी.आर. भवन में पूर्वाह्न 10:30 बजे से लगेगी। प्राधिकार ने लोगों से अपील की है कि अपने लंबित वादों का निपटारा कराने के लिए उपस्थित रहें।

Munger News: मुंगेर, वरीय संवाददाता। जिला विधिक सेवा प्राधिकार, मुंगेर की ओर से में एन.आई. एक्ट से संबंधित मामलों के निपटारे के लिए विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार, नई दिल्ली एवं बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के निर्देश पर 18 जुलाई 2026 को पूर्वाह्न 10:30 बजे से ए.डी.आर. भवन, मुंगेर परिसर में यह अदालत लगेगी। एन.आई. एक्ट से जुड़े वादों के सुलभ निपटारे हेतु दो पीठों का गठन किया गया है।प्राधिकार ने आमजनों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर अपने लंबित वादों का निपटारा कराएं। अधिक जानकारी के लिए 16 जुलाई 2026 तक जिला विधिक सेवा प्राधिकार, मुंगेर कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


