
मुंगेर स्थापना दिवस पर बफ्टा की ओर से संगीतज्ञ निर्मल जैन नंदलाल बोस मुंगेर रत्न अवॉर्ड 2025 से होंगे सम्मानित
निर्मल जैन नंदलाल बोस मुंगेर रत्न अवॉर्ड 2025 से होंगे सम्मानित संगीत और समाज सेवा के क्षेत्र में निर्मल जैन के योगदान को लेकर दिया जाएगा निर्मल जैन
मुंगेर, निज प्रतिनिधि। मुंगेर स्थापना दिवस के अवसर पर 3 दिसंबर 2025 को राजवीर हाऊस, शादीपुर, मुंगेर मे बफ्टा की ओर से एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर बिहार फिल्म एण्ड टेलीविजन आर्टिस्ट एसोसिएशन द्वारा विख्यात म्युज़िक डायरेक्टर और गायक निर्मल जैन को नंदलाल बोस मुंगेर रत्न अवॉर्ड 2025 से सम्मानित किया जाएगा। बफ्टा अध्यक्ष हीरो राजन कुमार ने बताया कि मुंगेर स्थापना दिवस पर हमारी संस्था की ओर से संगीत और समाज सेवा के क्षेत्र में निर्मल जैन के द्वारा किये गये योगदान को देखते हुए आज बुधवार को नंदलाल बोस मुंगेर रत्न अवॉर्ड 2025 से सम्मानित किया जाएगा।

'बफटा' के ज्यूरी सदस्यों ने यह निर्णय लिया है जिनमें मधुसूदन आत्मीय (कोषाध्यक्ष) शामिल हैं। व्यवसाय को संभालते हुए संगीत और समाजसेवा के क्षेत्रों में उनके द्वारा किये गये कार्यों में निहित सेवा भावना मानवीय सोच का प्रमाण है। वर्तमान दौर में ये गुण गिने चुने लोगों में ही पाया जाता है। बिहार फिल्म एण्ड टेलीविजन आर्टिस्ट एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष मधुसूदन आत्मीय ने कहा कि मुंगेर स्थापना दिवस पर हम सब मुंगेर वासी गौरवान्वित महसूस करते हैं। इस विशेष दिन पर ऐसे कार्यक्रम का आयोजन करना भी संस्था की सामाजिक जिम्मेवारी है। निर्मल जैन इसी तरह समाज-सेवा और संगीत-साधना के क्षेत्र में लगातार कार्य करते हुए शीर्ष पर पहुंच जाएं, यही हमारी कामना है। निर्मल जैन ने इस पुरुस्कार के लिए बिहार फिल्म एण्ड टेलीविजन आर्टिस्ट एसोसिएशन और इसके संस्थापक अध्यक्ष हीरो राजन कुमार का आभार जताया और कहा कि इस तरह के अवॉर्ड से हमें अपने क्षेत्र में और अधिक जिम्मेदारी से कार्य करने का हौसला मिलता है। सभी मुंगेर वासियों को मैं मुंगेर स्थापना दिवस पर हार्दिक बधाई देता हूं। मुंगेर में हमेशा उच्च कोटि के कलाकार और रचनाकार जन्मे हैं साथ ही ये कला प्रेमी शहर भी है जहां संगीत साहित्य और अभिनय के क़दरदानों की कभी कमी नहीं रही

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




