ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मुंगेरसमेकित कृषि प्रणाली पर विशेष जोर दे रहा विभाग

समेकित कृषि प्रणाली पर विशेष जोर दे रहा विभाग

कृषि विभाग फसल उत्पादन बढ़ाने के उद्देश्य से समेकित कृषि प्रणाली से खती करने पर विशेष जोर दे रहा है। खासकर खरीफ फसल के वैकल्पिक तौर पर समेकित कृषि प्रणाली बेहतर साबित हो सकता...

समेकित कृषि प्रणाली पर विशेष जोर दे रहा विभाग
हिन्दुस्तान टीम,मुंगेरFri, 19 Jul 2019 12:45 AM
ऐप पर पढ़ें

कृषि विभाग फसल उत्पादन बढ़ाने के उद्देश्य से समेकित कृषि प्रणाली से खती करने पर विशेष जोर दे रहा है। खासकर खरीफ फसल के वैकल्पिक तौर पर समेकित कृषि प्रणाली बेहतर साबित हो सकता है।

किसानों की आय को भी दोगुना करने में यह कारगर है। इसके लिये आत्मा की ओर से पंचायतों में स्वयं सहायता समूह का गठन किया जा रहा है। अब -तक सदर प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में दर्जनों स्वयं सहायता समूह का गठन किया गया है। समेकित प्रणाली से खेती करने पर मजदूरों की समस्या का निदान स्वत: हो जायगा। स्वयं सहायता समूह के सदस्य एक दूसरे के साथ मिलकर बेहतर खेती कर फसल उत्पादन को बढ़ा सकेंगे। जाहिर है कि जब एक दूसरे की सहभागिता से खेती होगी तो निश्चित रूप से पैदावार अच्छी होगी। जिले के कई प्रखंडों में खेती के लिए स्वयं सहायता समूह बनाया गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें