एसपी ने निरीक्षण में अपराध नियंत्रण के दिए निर्देश
एसपी सैयद इमरान मसूद ने जमालपुर थाना का वार्षिक निरीक्षण किया। उन्होंने लंबित मामलों की समीक्षा की और अपराध नियंत्रण के लिए विशेष टीम का गठन किया। होली और रमजान के पर्वों के मद्देनजर शहर में सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने पर जोर दिया। एसपी ने अपराधियों की शिनाख्त का आदेश भी दिया।

जमालपुर, निज प्रतिनिधि। एसपी सैयद इमरान मसूद ने शनिवार को आदर्श थाना जमालपुर पहुंचकर वार्षिक निरीक्षण किया। एसपी ने इंस्पेक्टर एसएन मंडल और एसएचओ पंकज कुमार पासवान के अलावा थाने के सभी अधिकारियों के साथ बैठक की, तथा लंबित मामलों की समीक्षा कर शीघ्र निपटाने पर जोर दिया। वहीं फाइलों के बेहतर रखरखाव, पारदर्शिता और नियमित गश्त सुनिश्चित करने के साथ-साथ अपराध नियंत्रण और जांच में तेजी लाने के निर्देश दिए। जमालपुर में लगातार हो रही अपराधिक घटनाओं की समीक्षा कर अपराधियों की शिनाख्त करने का आदेश दिए। एसपी ने प्रेस वार्ता में कहा कि होली और माहे रमजान चल रहा है।
आने वाले दिनों में ईद और रामनवमी भी पर्व होंगे। ऐसे में शहर में सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व-त्योहार मनाया जाय। उन्होंने कहा कि लूट व चोरी जैसी घटनाओं के रोकथाम तथा अपराधियों की शिनाख्त को लेकर विशेष टीम का गठन किया गया। बहुत जल्द ऐसे बदमाश सलाखों के पीछे होंगे। इससे पूर्व जमालपुर इंस्पेक्टर शिवनारायण मंडल और आदर्श थाना जमालपुर के एसएचओ पंकज कुमार पासवान ने एसपी को बुके देकर स्वागत किया। मौके पर अपर थानाध्यक्ष टीपू सुल्तान, एसआई साहब राम, एसआई यशोदा कुमारी, एसआई कंचन कुमारी, एसआई मोहन सिंह, एसआई महादेव प्रसाद, एसआई लक्ष्मी नारायण राय, एसआई चंद्रशेखर प्रसाद सिंह, पीएसआई कंचन यादव, एएसआई सत्तो पासवान, एएसआई रमेश कुमार सिंह सहित अन्य मौजूद थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



