बिहार बोर्ड: सोशल साइंस की परीक्षा में 494 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

Feb 21, 2026 01:11 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुंगेर
share

मुंगेर में मैट्रिक परीक्षा 2026 के चौथे दिन सोशल साइंस विषय की परीक्षा शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न हुई। कुल 19078 परीक्षार्थियों में से 18584 ने परीक्षा दी, जबकि 494 अनुपस्थित रहे। प्रशासन ने परीक्षा को सफल बनाने के लिए कड़ी निगरानी रखी। आगामी साइंस परीक्षा की तैयारी भी पूरी कर ली गई है।

बिहार बोर्ड: सोशल साइंस की परीक्षा में 494 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

मुंगेर, हिन्दुस्तान संवाददाता। मैट्रिक परीक्षा 2026 के चौथे दिन शुक्रवार को सोशल साइंस विषय की परीक्षा जिले के सभी निर्धारित परीक्षा केन्द्रों पर शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न हुई। परीक्षा को लेकर प्रशासन द्वारा व्यापक एवं सख्त व्यवस्था की गई थी, जिसके कारण कहीं से भी किसी प्रकार की गड़बड़ी की सूचना नहीं मिली। निर्धारित आंकड़ों के अनुसार, सोशल साइंस की परीक्षा में कुल 19078 परीक्षार्थियों को शामिल होना था, जिसमें से 18584 परीक्षार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया। वहीं 494 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई, जिसमें दोनों पालियों में परीक्षार्थियों की उपस्थिति संतोषजनक रही।

परीक्षा केन्द्रों पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही और अधिकारियों द्वारा लगातार निगरानी की जाती रही, जिससे परीक्षा पूरी तरह निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सकी। वहीं, जिला प्रशासन द्वारा परीक्षा के सफल संचालन को लेकर सभी केंद्राधीक्षकों एवं दंडाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं, ताकि आगामी परीक्षाएं भी इसी प्रकार व्यवस्थित रूप से संपन्न कराई जा सकें। आज होगी साइंस विषय की परीक्षा मैट्रिक परीक्षा के अगले चरण में शुक्रवार को साइंस विषय की परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। इसे लेकर प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं और परीक्षा को कदाचारमुक्त बनाने के लिए सख्ती बरतने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन की कड़ी निगरानी और बेहतर व्यवस्था के बीच मैट्रिक परीक्षा का संचालन सुचारु रूप से जारी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।