
जलस्तर में गिरावट के बाद भी पुल निर्माण में नहीं आई तेजी
संक्षेप: पुल को जल्द पूरा करने का निर्देश दिया है। बरियारपुर में पुराने बादशाही पुल को 27 मार्च 2025 को तोड़ा गया था। इसके बाद नये पुल का निर्माण कार्य शुरू क
पुराने पुल की जगह बनाया जा रहा नया पुल बरियारपुर, निज संवाददाता। गंगा के जलस्तर में आई गिरावट के बावजूद बरियारपुर में पुल के निर्माण कार्य में तेजी नहीं आई है। पीलर का अबतक पूरा नहीं हुआ है। जबकि डीएम अरविंद कुमार वर्मा ने पुल को जल्द पूरा करने का निर्देश दिया है। बरियारपुर में पुराने बादशाही पुल को 27 मार्च 2025 को तोड़ा गया था। इसके बाद नये पुल का निर्माण कार्य शुरू किया गया। करीब चार महीने बीतने को है, लेकिन अबतक निर्माण कार्य पूरा नहीं हो पाया है। जुलाई के प्रथम सप्ताह तक पाईिंलग काम ही होता रहा।

फिर गंगा के जलस्तर में वृद्धि होने लगा तो काम धीमा हो गया। पुल निर्माण लक्ष्य अगस्त महीने तक रखा गया है। लेकिन काम की रफ्तार को देखते हुए अगस्त तक पूरा होना संभव नहीं दिख रहा है। जानकारों का कहना है कि पुल के पीलर पर गार्डर रखने के बाद ढ़लाई का कार्य होगा। कार्य की धीमी गति से लोगों में आक्रोश: पुल निर्माण कार्य में विलंब होने से लोगों में आक्रोश है। बरियारपुर बाजार के दुकानदार नरेंद्र साह, दिलीप साह, अमन कुमार आदि ने कहा कि पुल निर्माण कार्य काफी धीमी गति से चल रहा है। नरेंद्र साह ने बताया कि कुछ दिनों पूर्व स्थानीय विधायक प्रणव यादव ने निरीक्षण किया था। विधायक ने भी निर्माण कार्य की धीमी गति नाराजगी व्यक्त की थी। बोले कार्यपालक अभियंता एनएच 80 के कार्यपालक अभियंता साकेत कुमार रौशन ने बताया कि पुल का निर्माण कार्य तेजी से किया जा रहा है। निर्माण कार्य जल्द पूरा हो जाएगा।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




