ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मुंगेर हथियार निर्माण गिरोह के छह धराये

हथियार निर्माण गिरोह के छह धराये

हवेली खड़गपुर |निज संवाददाता खड़गपुर पुलिस ने मुजफ्फरगंज, रतैठा एवं शाहकंुड थानाक्षेत्र में...


हथियार निर्माण गिरोह के छह धराये
हिन्दुस्तान टीम,मुंगेरMon, 18 Jan 2021 03:29 AM
ऐप पर पढ़ें

हवेली खड़गपुर |निज संवाददाता

खड़गपुर पुलिस ने मुजफ्फरगंज, रतैठा एवं शाहकंुड थानाक्षेत्र में छापेमारी कर अवैध हथियार निर्माण में लगे एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने तीन मिनी गन फैक्ट्री पकड़ने के साथ ही एक अर्द्धनिर्मित पिस्टल एवं हथियार बनाने के उपकरण बरामद किया है।

पुलिस हथियार निर्माण लगे एक महिला सहित पांच लोगों को भी गिरफ्तार किया है। डीएसपी संजय कुमार पांडे ने रविवार को बताया कि मुजफ्फरगंज एवं रतैठा गांव में अवैध हथियार निर्माण किया जा रहा है। खड़गपुर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में टीम गठित कर शनिवार को रतैठा गांव में पप्पू साह के घर छापेमारी की गई। पुलिस ने हथियार निर्माण कर रहे मुंगेर के अरविंद शर्मा को पकड़ा। पप्पू की पत्नी संगीता देवी जो हथियार निर्माण में सहयोग कर रही थी उसे भी गिरफ्तार किया गया। अरविंद शर्मा और संगीता देवी से पूछताछ के बाद दोनों की निशानदेही पर मुजफ्फरगंज में शंभू विश्वकर्मा के घर छापेमारी की गई। शंभू विश्वकर्मा के घर से भी लेथ मशीन सहित अर्द्धनिर्मित पिस्टल व हथियार बनाने के उपकरण बरामद किये गये। शाहकुंड के मुनजत गांव में भी इस गिरोह द्वारा हथियार निर्माण किया जा रहा है। मुनजत गांव में मिथुन के घर छापेमारी की गई। वहां से भी तीन अर्द्धनिर्मित पिस्टल, ्पि्ररंग, रेती, ड्रील मशीन सहित कई उपकरण बरामद किए गए। अरविंद शर्मा हथियार पहले भी कई जगह बना चुका है। अरविंद ने पूछताछ में बताया कि आर्थिक तंगी की वजह से वह अवैध हथियार निर्माण से जुड़ा है। डीएसपी ने बताया कि मुंगेर के अरविंद शर्मा, जयकुमार, मुजफ्फरगंज के शंभू विश्वकर्मा, रतैठा की संगीता देवी, शाहकुंड के मुनजत गांव के मिथुन को अवैध हथियार निर्माण मामले में गिरफ्तार किया गया है। इन सभी से कई अहम जानकारियां मिली है। सबों ने अवैध हथियार निर्माण में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।

पुलिस मुख्य सरगना पप्पू साह को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है। उन्होंने बताया कि पप्पू साह पहले भी अवैध हथियार निर्माण मामले में जेल जा चुका है। उन्होंने कहा की छापेमारी में शामिल पुलिस टीम को पुरस्कृत करने के लिए एसपी से अनुशंसा की जायेगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें