Six Participants from Munger University Selected for State-Level Red Run 2025 मुंविवि के छह छात्र-छात्राओं का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन, Munger Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsMunger NewsSix Participants from Munger University Selected for State-Level Red Run 2025

मुंविवि के छह छात्र-छात्राओं का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन

मुंगेर विश्वविद्यालय के छह प्रतिभागियों का चयन राज्य स्तरीय रेड रन 2025 (5 किमी दौड़) प्रतियोगिता के लिए हुआ है। यह प्रतियोगिता 2 सितंबर को पटना में होगी। चयनित प्रतिभागियों में लुसी कुमारी, लाडली...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुंगेरSat, 30 Aug 2025 03:15 AM
share Share
Follow Us on
मुंविवि के छह छात्र-छात्राओं का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन

मुंगेर, हिन्दुस्तान संवाददाता। राज्य स्तरीय रेड रन 2025 (5 किमी दौड़) प्रतियोगिता के लिए मुंगेर विश्वविद्यालय के छह प्रतिभागियों का चयन हुआ है। यह प्रतियोगिता 2 सितंबर को पटना के पाटलीपुत्रा खेल परिसर, कंकड़बाग में आयोजित होगी।चयनित प्रतिभागियों में महिला वर्ग से लुसी कुमारी, लाडली कुमारी, सृष्टि कुमारी (आरडी एंड डीजे कॉलेज, मुंगेर) तथा पुरुष वर्ग से प्रशांत कुमार, गौरव कुमार (आरडी एंड डीजे कॉलेज, मुंगेर) और सोनू कुमार (जेसीजे कॉलेज, जमालपुर) शामिल हैं। प्रतियोगिता से पूर्व सभी प्रतिभागियों ने मुंगेर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डॉ.) संजय कुमार और कुलसचिव डॉ. घनश्याम राय से मुलाकात कर आशीर्वाद व शुभकामनाएं प्राप्त कीं।

कुलपति ने कहा कि छात्रों में अपार प्रतिभा है और वे निश्चित रूप से बेहतर प्रदर्शन करेंगे। वहीं कुलसचिव डॉ. राय ने कहा कि यह दौड़ केवल खेल नहीं बल्कि स्वास्थ्य जागरूकता का जन अभियान है, जिसमें मुंगेर विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राएं अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं। रेड रन का उद्देश्य युवाओं में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाकर स्वस्थ समाज एवं सशक्त राष्ट्र निर्माण की ओर अग्रसर होना है। ----------------------

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।