भक्ति भाव के साथ हवेली खड़गपुर में निकली श्रीश्याम फाल्गुन सतरंगी निशान यात्रा

Feb 28, 2026 12:24 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुंगेर
share Share
Follow Us on

हवेली खड़गपुर में शुक्रवार को अग्रसेन स्मृति भवन से श्रीश्याम फाल्गुन उत्सव के तहत निशान यात्रा निकाली गई। एसडीएम और प्रशिक्षु डीएसपी ने इस धार्मिक यात्रा को रवाना किया। यह यात्रा नगर के विभिन्न स्थलों से होते हुए मंदिर पहुंची, जहां भक्तों ने भक्ति गीतों के साथ श्रद्धा से भाग लिया।

भक्ति भाव के साथ हवेली खड़गपुर में निकली श्रीश्याम फाल्गुन सतरंगी निशान यात्रा

हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। शुक्रवार को नगर के मारवाड़ी टोला स्थित अग्रसेन स्मृति भवन से श्रीश्याम फाल्गुन उत्सव को लेकर निशान यात्रा पूरे धार्मिक भाव और गाजे बाजे के साथ निकाली गई। एसडीएम और प्रशिक्षु डीएसपी समेत प्रबुद्धजन हुए शामिल ने किया नगर भ्रमण-अग्रसेन स्मृति भवन से धार्मिक कर्मकांड के बाद निकाली गई खाटू श्याम की निशान यात्रा को एसडीएम राजीव रोशन, प्रशिक्षु थानाध्यक्ष सह डीएसपी मिथिलेश कुमार तिवारी ने रवाना किया। निशान यात्रा नगर के मारवाड़ी टोला, कंटिया बाजार, तारापुर मोड, पश्चिम अजीमगंज, अंबेडकर चौक के रास्ते मुख्य बाजार, एकता पार्क, मानिक चौक सहित नगर भ्रमण करते हुए पुरानी चौक के रास्ते मारवाड़ी टोला स्थित मंदिर पहुंचा।

जयकारे और भक्ति भजन से गूंज उठा चप्पा चप्पा- निशान यात्रा के दौरान खाटू श्याम के जयकारे और निशान झंडे के साथ पूरे नगर का भ्रमण किया। इस दौरान नगर का चप्पा-चप्पा खाटू श्याम की भक्ति में सराबोर दिखा। धर्मानुरागियों ने भक्ति भाव के साथ शामिल होकर निशान यात्रा को यादगार बना दिया। काली कमली वाले मेरा यार है और खाटू वाले बाबा भक्ति भजन से नगर का चप्पा चप्पा पुलकित नजर आया। हवेली खड़गपुर श्याम प्रेमी की ओर से निकाला गया निशान यात्रा के दौरान युवाओं और विशेषकर महिलाओं की अच्छी खासी भागीदारी रही। फूल और गुलाल से सराबोर भक्ति गीतों पर थिरकते हुए भक्तों का उत्साह पूरे परवान पर दिखा। मौके पर मौजूद थे- इस मौके पर रौनक सिंघानिया, सुरेश बाजोरिया, त्रिभुवन सिंघानिया, राजेश पोद्दार, भरत सिंघानिया, विमल पोद्दार, रेखा सिंह चौहान, राकेश चंद्र सिन्हा, अरुण केशरी, प्रीति केशरी, नेहा, अंकिता कुमारी, पूनम भारती, निशा केशरी, सुजाता देवी, स्मिता देवी, आशीष पोद्दार, संजय टिबड़ेवाल, सुभाष पोद्दार, किशोर अग्रवाल, दिनेश बाजोरिया, आशु टिवड़ेवाल, रवि टिवड़ेवाल, मुरारी बाजोरिया, सुनंदा डालमिया, संगीता टिवड़ेवाल, संजीव कुमार, काशी केशरी सहित महिला, पुरुष धर्मानुरागी व प्रबुद्ध नागरिक मौजूद थे। ------------------------

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।