श्रवण कुमार के जदयू विधायक दल का नेता चुने जाने पर हर्ष

Newswrap हिन्दुस्तान, मुंगेर
share

तारापुर में पूर्व मंत्री श्रवण कुमार को जदयू विधायक दल का नेता चुना गया है। पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह है। निर्मल कुमार सिंह ने कहा कि श्रवण कुमार ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं को विधानसभा में उठाएंगे और नीतीश कुमार के विकास मॉडल को आगे बढ़ाएंगे। उन्हें बधाई देने वालों में कई नेता शामिल हैं।

श्रवण कुमार के जदयू विधायक दल का नेता चुने जाने पर हर्ष

तारापुर,निज संवाददाता। पूर्व मंत्री और वरिष्ठ जदयू नेता श्रवण कुमार को जदयू विधायक दल का नेता चुने जाने पर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है। जदयू नेता निर्मल कुमार सिंह ने कहा कि, श्रवण कुमार जमीन से जुड़े नेता हैं। विधायक दल का नेता चुने जाने से वह ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं को लेकर विधानसभा में आवाज उठाएंगे और नीतीश कुमार के विकास मॉडल को मजबूती से आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने कहा कि ग्रामीण विकास मंत्री के रूप में श्रवण कुमार का कार्यकाल मील का पत्थर रहा है और सात निश्चय योजना को धरातल पर उतारने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

पूर्व विधायक राजीव कुमार सिंह, प्रखंड अध्यक्ष जयकृष्णा सिंह, संजय कुमार सिंह, पुरुषोत्तम सिंह तथा युवा प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने उन्हें बधाई दी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।