बांका ने मुंगेर को सात विकेट से हराया
संग्रामपुर के नवगईं पंचायत स्थित माता पीड़ाहारी स्टेडियम में स्व. शिवनंदन सिंह मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ। उद्घाटन मैच भीतिया और खुदिया पंचायतों के बीच खेला गया। खुदिया ने 115 रन बनाए, लेकिन भीतिया ने 7 विकेट से जीत दर्ज की। विक्रम को ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

संग्रामपुर, एसं.। संग्रामपुर प्रखंड के नवगईं पंचायत स्थित माता पीड़ाहारी स्टेडियम में स्व. शिवनंदन सिंह मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ किया गया। टूर्नामेंट का उद्घाटन सुनील सिंह राठौर ने किया। उद्घाटन मुकाबला बांका जिले की भीतिया पंचायत और मुंगेर जिले की खुदिया पंचायत के बीच खेला गया। टॉस जीतकर भीतिया टीम ने खुदिया टीम को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी खुदिया टीम ने 115 रन बनाया। भीतिया की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते सात विकेट से मैच जीत लिया। खुदिया टीम की ओर से निर्मल एकमात्र सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने 3 विकेट हासिल किए। मैच में शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए विक्रम को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




