
कर्मभूमि रही है लौहनगरी जमालपुर, विश्वास आज और कल भी रहेगा बरकरार: शिवदीप लांडे
जमालपुर में पूर्व आईपीएस और हिंद सेना के संस्थापक शिवदीप लांडे का भव्य स्वागत किया गया। ईआरएमसी कार्यालय में आयोजित अभिनंदन समारोह की अध्यक्षता जितेंद्र कुमार ने की। लांडे ने कहा कि उनकी कर्मभूमि...
जमालपुर। निज प्रतिनिधि पूर्व आईपीएस सह हिन्द सेना के संस्थापक शिवदीप लांडे का भव्य स्वागत बुधवार को स्थानीय ईआरएमसी (ईस्टर्न रेलीवे मेंस कांग्रेस) कार्यालय परिसर में समारोहपूर्वक किया गया। अभिनंदन समारोह की अध्यक्षता शाखा अध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने की, तथा संचालन सचिव कृष्ण कुमार ने किया। कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ शिवदीप लांडे का स्वागत किया, तथा फूल माला पहनाकर अभिनंदन किया। मौके पर शिवदीप लांडे ने कहा कि लौहनगरी जमालपुर मेरी कर्मभूमि रही है। यहां जनता के साथ जो विश्वास कायम करने का मौका आज से 18 साल पहले मिला था। उसी विश्वास के साथ जमालपुर आए हैं। आने वाले दिनों में इसी विश्वास के साथ हम हमेशा आपके साथ खड़े रहेंगे।

उन्होंने कहा कि आपने पहले मुझे खाकी वर्दी में देखे थे, अब खादी पोशाक में भी देखेंगे। मौके पर गौरव कुमार, अमित, ऋतुराज, चंदन, मनोज यादव, राजेंद्र यादव, नीरज यादव, अजीत कुमार,आर सेन, अंकेश कुमार सहित अन्य मौजूद थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


