चुनाव को लेकर शमशी पर पहले हुआ था हमला
मंुगेर | हिन्दुस्तान प्रतिनिधि भाजपा प्रदेश प्रवक्ता प्रो. अजफर शमसी पर बुधवार को...
मंुगेर | हिन्दुस्तान प्रतिनिधि
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता प्रो. अजफर शमसी पर बुधवार को जानलेवा क्यों किया गया, इसका खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
लेकिन शहर में कई तरह की चर्चा है। प्रो. शमशी जमालपुर कॉलेज जमालपुर में व्याख्याता के साथ आईटीसी श्रमिक यूनियन के अध्यक्ष भी हैं। उन्हें गोली कॉलेज परिसर में मारी गई। प्रथम दृष्टया कॉलेज का विवाद सामने आ रहा है। लेकिन यह अभी पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो पाया है। कुछ लोग आईटीसी श्रमिक यूनियन के अध्यक्ष पद को लेकर चल रहे विवाद से जोड़कर भी इस घटना को देख रहे हैं।
पिछले साल 31 जनवरी को आईटीसी के सेवानिवृत्त कर्मचारियों के विदाई समारोह में चुनाव नहीं कराने को लेकर एक गुट उत्तेजित हो गये। विरोधी खेमे का का कहना था कि तीन साल चुनाव कराने की जिम्मेदारी अध्यक्ष की है। जबकि 2011 से चुनाव नहीं कराया गया है। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच मारपीट की घटना के साथ प्रो. शमशी पर भी हमला किया गया। प्रो. शमशी ने उस वक्त कहा था कि उन पर एक सोची समझी साजिश के तहत हमला किया गया। यह मामला पुलिस तक भी पहंुचा।