Munger News: तेज आंधी और बारिश से भदौरा गांव में चार से अधिक घरों को पहुंचा नुकसान
हिन्दुस्तान, मुंगेर
Munger News: गुरुवार की रात खड़गपुर के भदौरा गांव में तेज आंधी और बारिश के कारण चार घरों को नुकसान पहुंचा है। गांव में बाढ़ की समस्या भी है, जिसके चलते अधिकांश आबादी प्रभावित है। कई परिवार सरकारी सहायता की मांग कर रहे हैं। स्थानीय समाजसेवी ने नुकसान की पुष्टि की है।

Munger News: हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। गुरुवार की देर रात तेज आंधी और बारिश से प्रखंड के उत्तरी क्षेत्र के बहिरा पंचायत के भदौरा गांव में चार घरों को नुकसान पहुंचा है। भदौरा गांव पर बाढ़ का असर भी है और अधिकांश आबादी बाढ़ से प्रभावित है। ऐसे में गुरुवार की देर रात मूसलाधार बारिश और तेज आंधी से भदौरा गांव के अमरनाथ सिंह, सिकंदर सिंह, धर्मवीर सिंह, निरंजन सिंह आदि ग्रामीणों के एजबेस्टस के शेड और फूंस छप्पर के बने घर को काफी नुकसान पहुंचा है। ग्रामीण समाजसेवी लक्ष्मण कुमार सिंह ने बताया कि गुरुवार के देर रात तेज आंधी और बारिश से गांव के लगभग आधा दर्जन से अधिक परिवारों के घर को काफी नुकसान पहुंचा है।
इधर पीड़ित परिवारों ने अंचलाधिकारी से कहती का आकलन कर सरकारी प्रावधानों के तहत मुआवजा की मांग की है।


