आंधी में छप्पर गिरने से एक अधेड़ जख्मी
बुधवार को आंधी और तेज बारिश के दौरान फरसा गांव में एक अधेड़ व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया। तेज हवाओं के कारण छप्पर गिरने से 55 वर्षीय श्रीचंद दब गए। उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज किया गया। इस प्राकृतिक आपदा ने कई गांवों में फसलों और घरों को नुकसान पहुंचाया।

हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। बुधवार को आंधी के साथ आई तेज बारिश में प्रखंड क्षेत्र के फरसा गांव में छप्पर के नीचे दबकर एक अधेड़ व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया। मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को अचानक तेज आंधी और बारिश से प्रखंड के कई गांव में खेतों और खलिहानों में तैयारी के लिए रखा फसल के साथ-साथ कई घरों को भी नुकसान पहुंचा। वहीं फरसा गांव में बारिश के साथ तेज हवाओं के झोंके के कारण छप्पर धराशाई हो गया, जिसके नीचे काम कर रहे 55 वर्षीय श्रीचंद दबकर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। आनन फानन में परिजनों ने जख्मी श्रीचंद को इलाज के लिए हवेली खड़गपुर अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया।
जहां चिकित्सकों ने उसका इलाज किया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


