श्रीकृष्ण सेतु पर बाइक दुर्घटना में 2 जख्मी
मुंगेर में गुरुवार शाम को बाइक दुर्घटना में दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां दीपक यादव को हायर सेंटर रेफर किया गया और श्रवण चौधरी का इलाज...

मुंगेर, निज संवाददाता। मुफस्सिल थानान्तर्गत श्रीकृष्ण सेतु एनएच 333बी पर गुरुवार की शाम बाइक दुर्घटना में 2 युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। गंभीर रूप से घायल दोनों युवकों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों में बेगूसराय के छोटी बलिया निवासी 63 वर्षीय श्रवण चौधरी तथा दीपक यादव शामिल है। गंभीर रूप से घायल दीपक यादव को तत्काल हायर सेंटर रेफर कर दिया गया जबकि श्रवण चौधरी का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। जानकारी के अनुसार बाइक सवार मुंगेर से बेगूसराय जा रहे थे, इसी दरम्यान सड़क किनारे लगे साइडवाल से टकरा कर गंभीर रूप से घायल हो गए
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।