गालिमपुर में सड़क दुर्घटना में युवक जख्मी
गुरुवार को हवेली खड़गपुर-बरियारपुर मुख्य मार्ग पर गालिमपुर के पास बाइक की टक्कर में सौरभ कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। दूसरी बाइक के चालक ने टक्कर मारने के बाद भाग निकला। स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी, और घायल को अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज चल रहा है।

हवेली खड़गपुर। गुरुवार को हवेली खड़गपुर-बरियारपुर मुख्य मार्ग के गालिमपुर के समीप बाइक के आमने सामने की टक्कर में एक बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जानकारी के अनुसार प्रसंडो निवासी शंकर झा का पुत्र सौरभ कुमार बाइक से जा रहा था तभी दूसरे बाइक ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दिया। जिसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। वही टक्कर मारने वाले बाइक चालक टक्कर मारने के बाद भाग निकला। स्थानीय ग्रामीणों ने इसकी सूचना डायल 112 को दिया। मौके पर पहुंचकर 112 पुलिस ने जख्मी युवक को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल हवेली खड़गपुर में भर्ती कराया।
जहां चिकित्सक डॉक्टर निलेश कुमार ने प्राथमिक उपचार किया। इलाज करें चिकित्सक डॉ. निलेश कुमार ने बताया कि सड़क दुर्घटना में जख्मी युवक का हाथ एवं शरीर के अन्य अंगों में गंभीर चोटे आई है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


