ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मुंगेरमहिला का शव मिलने से सनसनी

महिला का शव मिलने से सनसनी

तारापुर प्रखंड के खुदिया गांव में बुधवार की सुबह पंचायत सरकार भवन के पीछे पोखर से घरौंदा के लिए मिट्टी लाने गये बच्चों ने एक महिला के उपलाते शव को देखा। बच्चों ने इसकी जानकारी गांव के लोगों को दी तो...

महिला का शव मिलने से सनसनी
हिन्दुस्तान टीम,मुंगेरThu, 17 Oct 2019 12:14 AM
ऐप पर पढ़ें

तारापुर प्रखंड के खुदिया गांव में बुधवार की सुबह पंचायत सरकार भवन के पीछे पोखर से घरौंदा के लिए मिट्टी लाने गये बच्चों ने एक महिला के उपलाते शव को देखा। बच्चों ने इसकी जानकारी गांव के लोगों को दी तो सनसनी फैल गयी। बड़ी संख्या में लोग आ पहंुचे। जानकारी मिलने पर पुलिस पहंुची। शव को बाहर निकाला गया। लगभग 27 वर्षीय मृतक महिला गुलाबी कलर की नाइटी पहनी थी। पहचान नहीं होने पर पुलिस शव को थाना ले आयी। स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि सुबह 9 बजे एक महिला मोबाइल पर बात करते हुए पंचायत सरकार भवन की ओर जा रही थी। पुलिस ने पहचान के लिए महिला की तस्वीर व्हाटसएप ग्रुप में डाला। तीन घंटे बाद मृतका के पिता खड़गपुर थानाक्षेत्र के सिमपुर निवासी गोपाल साह थाना आकर शव की पहचान की। उन्होंने बताया कि मृतका सोनी कुमारी की दो साल पहले शादी हो चुकी थी। वह मानसिक रूप से विक्षिप्त थी और मायके में ही रह रही थी। नहाने के दौरान डूब गई या किस तरह पोखर में डूबी इसका खुलासा नहीं हो पाया है। थानाध्यक्ष अमरेन्द्र कुमार ने बताया कि जांच की जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर भेज दिया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें