छात्राओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण
बिहार शिक्षा परियोजना के तहत पामा उच्च माध्यमिक विद्यालय में कक्षा 9 और 10 की छात्राओं को रानी लक्ष्मीबाई आत्म सुरक्षा प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रधानाध्यापक अरविन्द कुमार ने इसे महत्वपूर्ण बताया।...

पतरघट। उच्च माध्यमिक विद्यालय पामा में बिहार शिक्षा परियोजना के द्वारा रानी लक्ष्मीबाई आत्म सुरक्षा प्रशिक्षण अंतर्गत कक्षा नवीं और दसवीं के छात्राओं को प्रशिक्षित किया जा रहा है। प्रधानाध्यापक अरविन्द कुमार ने इस प्रशिक्षण को महत्वपूर्ण बताते हुए इसे वर्तमान समय के लिए प्रासंगिक बताया। शिक्षक मानस आनंद, बिनोद कुमार तथा विद्यालय के अन्य शिक्षकों/शिक्षिकाओं ने बताया कि समय समय पर ऐसे प्रशिक्षण से छात्राओं के अंदर आत्म विश्वास और आत्म सुरक्षा का भाव बढ़ता है। प्रशिक्षक चंदन कुमार के द्वारा विद्यालय परिसर में ही छात्राओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।