सीनियर स्टेट खो-खो चैंपियनशिप के लिए मुंगेर के खिलाड़ियों का चयन, जमुई में दिखाएंगे दम

Newswrap हिन्दुस्तान, मुंगेर
share

मुंगेर में आयोजित सेलेक्शन ट्रायल में जमुई में होने वाली आमंत्रण कप बिहार स्टेट सीनियर पुरुष एवं महिला खो-खो चैंपियनशिप-2026 के लिए मुंगेर जिला टीम का चयन किया गया। विभिन्न प्रखंडों से खिलाड़ियों ने भाग लिया और मुख्य अतिथियों ने उन्हें प्रोत्साहित किया। चयनित खिलाड़ी राज्य स्तर पर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।

सीनियर स्टेट खो-खो चैंपियनशिप के लिए मुंगेर के खिलाड़ियों का चयन, जमुई में दिखाएंगे दम

मुंगेर, निज प्रतिनिधि। जमुई में आयोजित होने वाली आमंत्रण कप बिहार स्टेट सीनियर पुरुष एवं महिला खो-खो चैंपियनशिप-2026 के लिए मुंगेर जिला टीम का चयन कर लिया गया है। शुक्रवार को मुंगेर जिला खो-खो संघ के तत्वावधान में इंडोर स्टेडियम में सेलेक्शन ट्रायल व जिला सीनियर खो-खो चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। मुंगेर जिला खो-खो संघ के सेक्रेट्री हरिमोहन सिंह के नेतृत्व में हुए ट्रायल में जिले के सरकारी व प्राइवेट स्कूल-कॉलेज के खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। मुंगेर सदर, जमालपुर, बरियारपुर, खड़गपुर, धरहरा, असरगंज सहित अन्य प्रखंडों से पुरुष व महिला खिलाड़ी पहुंचे। मुख्य अतिथि जिला खेल पदाधिकारी कमल किशोर और विशिष्ट अतिथि किलकारी मुंगेर प्रमंडल के प्रमंडलीय कार्यक्रम समन्वयक पुष्कर मिश्रा व प्रमंडलीय संसाधन सेवी मो. महमूद ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया।

अधिकारियों ने कहा कि खिलाड़ी कड़ी मेहनत करें और राज्य स्तर पर जिले का नाम रोशन करें। ट्रायल में नेशनल खिलाड़ी रिया कुमारी, सौम्या वर्मा, साक्षी कुमारी, श्रेया कुमारी, शिव कुमार वर्मा और सुंदरम यादव मुख्य आकर्षण रहे।सभी खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। हरिमोहन सिंह ने बताया कि चयनित खिलाड़ी जमुई में होने वाली स्टेट चैंपियनशिप में मुंगेर का प्रतिनिधित्व करेंगे। आयोजन को सफल बनाने में आर्ट कल्चरल एंड यूथ स्पोर्ट्स डेवलपमेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया, मुंगेर जिला खो-खो संघ, जनकल्याण शिव शक्ति हरिमोहन फाउंडेशन, पैरा लॉन बाउल्स एसोसिएशन ऑफ बिहार व बैटल डांस स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ बिहार के पदाधिकारियों का सराहनीय योगदान रहा।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।