असरगंज में चैती दुर्गा पूजा पर ‘समर्पण’ नाटक का किया गया मंचन

Newswrap हिन्दुस्तान, मुंगेर
Follow us on Google News
share

र ने किया। नाटक के दौ कई गणमान्य लोगों के साथ-साथ आम दर्शकों की भारी उपस्थिति रही। नाटक में समाज में व्याप्त अत्याचार और उसके दुष्परिणामों को प्रभावी

असरगंज में चैती दुर्गा पूजा पर ‘समर्पण’ नाटक का किया गया मंचन

असरगंज, निज संवाददाता। चैती दुर्गा पूजा के अवसर पर असरगंज मुख्य बाजार स्थित श्री सरस्वती सेवा समिति के तत्वावधान में सरस्वती अभिनय क्लब द्वारा समर्पण नाटक का मंचन किया गया। नाटक का उद्घाटन क्लब के अध्यक्ष सुधांशु साह उर्फ फंटूश राणा एवं सचिव शंभू मंडल ने संयुक्त रूप से किया। वहीं, नाटक का निर्देशन सिकंदर खरगाहा तथा सह-निर्देशन मृत्युंजय कुमार ने किया।नाटक के दौ कई गणमान्य लोगों के साथ-साथ आम दर्शकों की भारी उपस्थिति रही। नाटक में समाज में व्याप्त अत्याचार और उसके दुष्परिणामों को प्रभावी ढंग से दिखाया गया, जिसमें अत्याचार से पीड़ित जगत सिंह के डाकू बनने और अंततः आत्मसमर्पण की कहानी प्रस्तुत की गई।

जगत सिंह की भूमिका सागर शर्मा, भोपत सिंह की भूमिका शिवापूजन दास तथा इंस्पेक्टर श्याम का किरदार मनीष कुमार ने निभाया। अन्य कलाकारों ने भी सराहनीय अभिनय किया। कार्यक्रम में अमन म्यूजिकल ग्रुप, भागलपुर के साथ नृत्य कलाकारों ने आकर्षक प्रस्तुति दी, वहीं उद्घोषक मौसम दीवाना और हास्य कलाकार सौरभ बिहारी ने दर्शकों का मनोरंजन किया। मौके पर सचिव शंभू मंडल ने बताया कि, क्लब पिछले 70 वर्षों से सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से सामाजिक संदेश देता आ रहा है।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।