संग्रामपुर नगर पंचायत की सामान्य बैठक पार्षदों के हंगामे के कारण स्थगित

Apr 07, 2026 11:54 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुंगेर
share

संग्रामपुर नगर पंचायत की सामान्य बैठक मंगलवार को वार्ड पार्षदों के हंगामे के कारण स्थगित कर दी गई। पार्षदों ने कार्य योजना की जानकारी मांगी और विकास योजनाओं में असमानता का आरोप लगाया। मुख्य पार्षद नीलम देवी ने कहा कि पंजी पर हस्ताक्षर करना अनिवार्य है, जबकि पार्षदों ने विरोध जताया।

संग्रामपुर नगर पंचायत की सामान्य बैठक पार्षदों के हंगामे के कारण स्थगित

संग्रामपुर, एक संवाददाता। मंगलवार को नगर पंचायत संग्रामपुर की सामान्य बैठक वार्ड पार्षद के हंगामे के कारण स्थगित कर दिया गया। मुख्य पार्षद नीलम देवी के निर्देश पर कार्यपालक पदाधिकारी रविशंकर सिंह की ओर से सामान्य बैठक आयोजित की गई थी। कार्यपालक पदाधिकारी ने बैठक में मौजूद वार्ड पार्षदों से बैठक पंजी पर हस्ताक्षर करने को कहा, जिसपर वार्ड पार्षदों ने कार्यवाही पंजी पर हस्ताक्षर करने से,यह कहकर इंकार कर दिया कि पहले कार्य योजना की जानकारी दें। वार्ड पार्षद विकास योजनाओं में असमानता और मनमानी करने का आरोप लगा रहे थे। वार्ड संख्या तीन की वार्ड पार्षद सरिता देवी ने कहा कि, उनके वार्ड में एक भी विकास कार्य नहीं कराया गया है।

जबकि किसी वार्ड में नौ विकास योजनाओं का क्रियान्वयन कराया जा रहा है, जो कार्यपालक पदाधिकारी के विकास योजनाओं में असमानता व मनमानी को दर्शाता है। वहीं वार्ड दो की वार्ड पार्षद ममता कुमारी ने कहा कि उनके वार्ड में मुख्य सड़क के किनारे नाला निर्माण कराने कि मांग की जा रही है। बावजूद नाला निर्माण कराने के प्रति नगर पंचायत प्रशासन उदासीन बनी हुई है। वार्ड संख्या 12 की पार्षद राधा देवी ने कहा कि, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवंटित आवास के दूसरी किस्त की राशि का भुगतान नहीं होने से आवास अधूरा पड़ा है। वार्ड संख्या 11 के पार्षद आशीष कुमार ने तिरंगा लाईट का मुद्दा उठाया। उपमुख्य पार्षद मनोज कुमार ने कहा कि गत बैठक में प्याऊ निर्माण कराने का प्रस्ताव पारित किया गया था, लेकिन अबतक निर्माण नहीं कराया गया है। उन्होंने कहा कि व्यय का ब्योरा नहीं दिया जाना नियम के विरुद्ध है। मुख्य पार्षद प्रतिनिधि नंदकिशोर यादव ने कहा कि, बैठक में पार्षदों की उपस्थिति के लिए कार्यवाही पंजी पर हस्ताक्षर करना अनिवार्य है। उसके बाद ही कार्य योजना पारित की जाती है। सभी पार्षद विकास योजनाओं का क्रियान्वयन विभागीय स्तर से कराना चाहते हैं,जबकि सरकारी निर्देशानुसार विकास योजनाओं का क्रियान्वयन निविदा के माध्यम से करना है। वहीं कार्यपालक पदाधिकारी ने कहा कि कार्यवाही पुस्तिका पर हस्ताक्षर कराए बिना कार्य योजना तैयार नहीं की जा सकती है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।