Hindi NewsBihar NewsMunger NewsSafety Concerns Rise as Tourists Flock to Bhim Bandh Amid Winter Attractions
शरारती तत्व और शराबी सैलानियों के साथ कर रहे अभद्रता

शरारती तत्व और शराबी सैलानियों के साथ कर रहे अभद्रता

संक्षेप:

भीम बांध में सर्दियों के मौसम में पर्यटकों की भीड़ उमड़ रही है, लेकिन सुरक्षा की कमी के कारण लोग चिंतित हैं। गर्म जल कुंड और नदियों के आकर्षण के बावजूद, मनचले और असामाजिक तत्वों की हरकतों के कारण परिवारों को असुरक्षा का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन से सख्त सुरक्षा व्यवस्था की मांग की जा रही है।

Dec 26, 2025 12:27 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुंगेर
share Share
Follow Us on

हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के भीम बांध में मौसम के सर्द होते ही सैलानियों का हुजूम उमड़ पड़ा है। गर्म जल कुंड और गर्म जल की बहती नदियां लोगों को काफी आकर्षित कर रहा है और जिले व प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से प्रकृति प्रेमी और सैलानी परिवार के संग पिकनिक मनाने पहुंच रहे है। लेकिन इस बार भीमबांध में सुरक्षा को लेकर पिकनिक मनाने पहुंच रहे लोगों को सुविधा नहीं मिल पा रही है। नक्सल पर लगाम और उसके आतंक के लगभग खात्मे के बाद लोग उन्मुक्त भाव से भीमबांध में पिकनिक मनाने पहुंच रहे है लेकिन मन में असुरक्षा का अभी भी लोगों के मन से हटा नहीं है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

भीमबांध में पिकनिक मनाने पहुंचने वाले लोगों को अब इस जगह मनचले और असामाजिक तत्वों से भय देखा जा रहा है। सूत्र बताते है कि पिछले तीन चार दिन पूर्व बांका जिला के सैलानी जो पिकनिक मनाने भीमबांध पहुंचे थे कुछ शरारती तत्वों ने न केवल पुरुष सदस्यों के साथ मारपीट किया बल्कि महिलाओं के साथ भी अभद्रता की। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गर्म जल कुंड क्षेत्र में प्रशासन और वन विभाग की टीम सक्रिय है लेकिन नदी क्षेत्र में जहां भारी संख्या में सैलानी पिकनिक मनाने पहुंचते है उस जगह गश्ती नहीं हो रही जिससे खुलेआम शराब बेची जा रहा है और परिवार संग विशेषकर महिला और बच्चियों संग बाहर से आने वाले सैलानियों पर शराब के नशे में धुत शरारती तत्व फब्तियां कसते है और अश्लील हरकत कर रहे है। जिससे लोग परेशान हो गए है। कई ऐसे पिकनिक मनाने आए लोगों ने नाम ना छापने की शर्त पर बताया कि प्रशासन को जगह जगह सुरक्षा के लिए पुलिस बलों की प्रतिनियुक्ति या गश्ती के साथ ऐसे शरारती तत्वों पर कड़ी नजर रखनी चाहिए। 25 दिसंबर से सैलानियों का बड़ा हुजूम दूर दूर के जिले से भी इस मनमोहक सुरम्य स्थल पर पिकनिक मनाने और गर्मजल कुंड का आनंद लेने पहुंचेंगे। ऐसे में अगर सैलानियों के साथ शरारती और नशे में धुत लोग उपद्रव मचाएंगे तो इससे हवेली खड़गपुर और भीमबांध की साख पर सवाल उठेगा। इसलिए प्रशासन को ऐसे तत्वों को चिन्हित करने की जरूरत है। इस बाबत वनों के क्षेत्रीय पदाधिकारी रॉबिन आनंद ने बताया कि 01 दिसंबर को ही इको पर्यटन सत्र की शुरुआत के दो दिन पूर्व ही वन विभाग की ओर से गंगटा थाना और सीआरपीएफ कैंप, भीमबांध को चिट्ठी लिखकर सुरक्षा की व्यवस्था की मांग की गयी थी, पर अबतक नहीं की गयी है।