ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मुंगेरसफाई मजदूर व कर्मचारी जाएंगे 27 अगस्त से हड़ताल पर

सफाई मजदूर व कर्मचारी जाएंगे 27 अगस्त से हड़ताल पर

मुंगेर । एक संवाददाता बिहार लोकल बॉडी एंप्लाइज मोर्चा के बैनर तले 27 अगस्त से

सफाई मजदूर व कर्मचारी जाएंगे 27 अगस्त से हड़ताल पर
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,मुंगेरThu, 25 Aug 2022 01:03 AM
ऐप पर पढ़ें

मुंगेर । एक संवाददाता

बिहार लोकल बॉडी एंप्लाइज मोर्चा के बैनर तले 27 अगस्त से समूचे बिहार में नगर निगम एवं नगर परिषद में कार्यरत सफाई मजदूरों एवं कर्मचारियों द्वारा अपनी मांगों को लेकर हड़ताल किया जाना प्रस्तावित है। इस हड़ताल को लेकर मुंगेर नगर निगम के सफाई मजदूर एवं कर्मचारी ने बुधवार को एक बैठक किया। बैठक के संबंध में जानकारी देते हुए नगर निगम सफाई मजदूर कर्मचारी संघ के महासचिव ब्रह्मदेव महतो ने बताया कि, प्रस्तावित हड़ताल के आलोक में नगर निगम के सफाई मजदूर एवं कर्मचारी 27 अगस्त से हड़ताल पर जाएंगे। उन्होंने बताया कि, यह हड़ताल 7वां वेतनमान लागू करने, सफाई मजदूरों की अनुकंपा पर बहाली करने, सेवानिवृत्त सफाई मजदूरों को पेंशन देने, नगर निकायों एवं नगर परिषदों में रुकी हुई बहाली प्रक्रिया शुरू करने आदि की मांग को लेकर की जा रही है। बैठक में काफी संख्या में सफाई मजदूर एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
विधानसभा चुनाव 2023 के सारे अपड्टेस LIVE यहां पढ़े