टीओपी से अस्पताल की सुरक्षा व् होगी दुरुस्त

Feb 28, 2026 12:41 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुंगेर
share Share
Follow Us on

सहरसा के सदर अस्पताल में सुरक्षा को मजबूत करने के लिए एक से दो दिन में टीओपी खोला जाएगा। पुराने भवन के इमरजेंसी वार्ड के सामने टीओपी का चयन किया गया है, जिससे अस्पताल परिसर और आसपास की विधि-व्यवस्था को सुधारने में मदद मिलेगी। थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने स्थल का निरीक्षण किया।

टीओपी से अस्पताल की सुरक्षा व् होगी दुरुस्त

सहरसा।सदर अस्पताल की सुरक्षा को लेकर अस्पताल परिसर में एक से दो दिन में टीओपी खोल दिया जाएगा।टीओपी के लिए सदर अस्पताल के पुराने भवन में इमरजेंसी वार्ड के सामने अस्पताल उपाधीक्षक व मैनेजर कार्यालय का टीओपी के लिए चयन किया गया है। टीओपी से अस्पताल परिसर एवं आसपास के क्षेत्र में विधि-व्यवस्था संधारण एवं सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ किया जा सकेगा।शुक्रवार को सदर थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने जगह का निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्था का जायजा लिया।मौके पर टीओपी दो प्रभारी सनोज वर्मा, पुलिस पदाधिकारी गुंजन कुमार सहित अन्य मौजूद थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।