Munger News: दो पंचायतों में सहयोग शिविर, 326 आवेदनों में 284 का मौके पर निष्पादन

हिन्दुस्तान, मुंगेर
share

Munger News: मुंगेर में मंगलवार को शंकरपुर और मिर्जापुर बरदह पंचायतों में सहयोग शिवरों का आयोजन किया गया, जिसमें 326 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें से 284 आवेदनों का समाधान किया गया। शिविरों में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याओं की सुनवाई की। शंकरपुर में 197 और मिर्जापुर में 129 आवेदन आए, जिनका निष्पादन किया गया।

Munger News: दो पंचायतों में सहयोग शिविर, 326 आवेदनों में 284 का मौके पर निष्पादन

Munger News: मुंगेर, निज प्रतिनिधि। सदर प्रखंड की दो पंचायतों में मंगलवार को आयोजित सहयोग शिवरों में ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान की पहल की गई। शंकरपुर और मिर्जापुर बरदह पंचायतों में आयोजित। शिविरों में कुल 326 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें 284 आवेदनों का निष्पादन किया गया, जबकि 42 आवेदन लंबित रह गए। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान की प्रक्रिया पूरी की। शंकरपुर पंचायत में मुखिया मोना भारती की अध्यक्षता में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीणों की ओर से विभिन्न समस्याओं से संबंधित 197 आवेदन दिए गए। इनमें 170 आवेदनों का निष्पादन किया गया, जबकि 27 आवेदन लंबित रह गए।

वहीं, मिर्जापुर बरदह पंचायत में मुखिया गुलनाज शाहिन की अध्यक्षता में शिविर लगाया गया। यहां ग्रामीणों की ओर से 129 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें 114 मामलों का निष्पादन किया गया, जबकि 15 आवेदन लंबित रहे। शिविर में एडीएम सुमन प्रसाद शाह, प्रखंड प्रमुख नरेश कुमार, बीपीआरओ अभिषेक कुमार, एमओ शिवम पुरी गोस्वामी, प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी जितेन्द्र कुमार और प्रखंड कल्याण पदाधिकारी योगेन्द्र कुमार के अलावा पूर्व मुखिया दीपक कुमार मुन्ना, महफूज आलम, फिरोज आलम सहित काफी संख्या में ग्रामीण भी उपस्थित रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsमुंगेरMunger News: दो पंचायतों में सहयोग शिविर, 326 आवेदनों में 284 का मौके पर निष्पादन