ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मुंगेर‘इरिमी पर विपक्षी पर्टियां फैला रही अफवाह

‘इरिमी पर विपक्षी पर्टियां फैला रही अफवाह

रेल मंत्रालय द्वारा जमालपुर में अवस्थित इरिमी संस्थान को जमालपुर से हटाए जाने के मामले को खारिज करने के साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राजद के राष्ट्रीय...

‘इरिमी पर विपक्षी पर्टियां फैला रही अफवाह
हिन्दुस्तान टीम,मुंगेरSat, 09 May 2020 01:38 AM
ऐप पर पढ़ें

रेल मंत्रालय द्वारा जमालपुर में अवस्थित इरिमी संस्थान को जमालपुर से हटाए जाने के मामले को खारिज करने के साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू यादव का पुतला फूंक आक्रोश प्रदर्शन किया।

रामपुर में आयोजित पुतला दहन कार्यक्रम का नेतृत्व करते हुए नगर अध्यक्ष शंभू शरण सिंह ने कहा कि इन दोनों ही दलों के नेताओं के द्वारा न तो सत्ता में रहकर क्षेत्र का ही विकास किया गया, और न ही वर्तमान में प्रधानमंत्री द्वारा किए जा रहे कल्याणकारी कार्य इन्हें पच रहा है।

कोरोना जैसी विकट परिस्थितियों में भी इन दलों के नेताओं द्वारा इरिमी के सवाल पर झूठी अफवाहें फैलाई जा रही है। जिसे रेल मंत्रालय ने एक सिरे से खारिज कर दिया है। उल्लखनीय है कि पिछले कुछ दिनों से इरिमी को लखनऊ शिफ्ट करने की तैयारी है। नगर मंत्री उत्तम सिन्हा ने कहा कि विपक्ष अब मुद्दाविहीन हो गई है। अब जब पूरे क्षेत्र में हर हर मोदी, घर घर मोदी का शंखनाद गूंजने लगा तब विपक्ष एक बार फिर झूठी अफवाह का सहारा लेकर जनता को दिग्भ्रमित करने में लगी है। जिसका करारा जवाब रेलमंत्री ने दे दिया है। जिसके बाद विपक्षियों की बोलती बंद हो गई है। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सोनिया गांधी मुर्दाबाद, लालू यादव मुर्दाबाद के भी जमकर नारे लगाए मौके पर अन्य भाजपा कार्यकर्ता भी मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें