Munger News: रेलवे चीफ कमर्शियल क्लर्क के क्वार्टर में चोरी

हिन्दुस्तान, मुंगेर
Follow us on Google News
share

Munger News: जमालपुर के रामपुर कॉलोनी में रेलवे क्वार्टर में अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। चीफ कमर्शियल क्लर्क मनु कुमारी ने 14 अगस्त को वापस लौटने पर दरवाजों के टूटे ताले और सामान बिखरा पाया। चोरी गए सामान की कीमत करीब 1.30 लाख रुपये है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

Munger News: रेलवे चीफ कमर्शियल क्लर्क के क्वार्टर में चोरी

Munger News: जमालपुर, निज प्रतिनिधि। जमालपुर थानाक्षेत्र के रामपुर कॉलोनी स्थित रेलवे क्वार्टर में अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। मामले को लेकर रेलवे कर्मचारी चीफ कमर्शियल क्लर्क मनु कुमारी ने जमालपुर थाना में आवेदन दिया है। आवेदिका मनु कुमारी ने बताया कि, 7 अगस्त की दोपहर करीब 3:30 बजे अपनी बेटी के साथ रिश्तेदार के घर गई थीं। वहां दोनों के वायरल फीवर से पीड़ित होने के कारण उन्हें कुछ दिनों तक रुकना पड़ा। फिर 14 अगस्त को दोपहर करीब 12 बजे जब वह बेटी के साथ अपने क्वार्टर रामपुर कॉलोनी लौटीं तो घर के पीछे के दोनों दरवाजों के ताले टूटे मिले।

अंदर जाने पर सामान बिखरा हुआ था। जांच करने पर घर से वाटर टैंक, दो गैस सिलेंडर, इन्वर्टर व दो बैट्री, रेलवे का पंखा, कांसे के बर्तन, लोहे का सामान, चांदी की गणेश-लक्ष्मी की मूर्ति, नकद राशि सहित अन्य घरेलू सामान गायब मिले। उन्होंने चोरी गए सामान की अनुमानित कीमत करीब 1.30 लाख रुपये बताया है। एसएचओ पंकज कुमार पासवान ने बताया कि, घटना के बाद पीड़िता द्वारा थाने में देरी से सूचना दी गई थी। हालांकि थाने में कांड दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।---------------------

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsमुंगेरMunger News: रेलवे चीफ कमर्शियल क्लर्क के क्वार्टर में चोरी