रोको टोको अभियान में बिना हेलमेट बाइक चलाने वालों को दिया जाएगा गुलाब

Jan 06, 2026 12:37 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुंगेर
share Share
Follow Us on

मुंगेर में 01 से 31 जनवरी तक सड़क सुरक्षा माह का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को सुरक्षित यातायात के प्रति जागरूक किया जा रहा है। शपथ ग्रहण, जागरूकता रथ, प्रतियोगिताएं और स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा।

रोको टोको अभियान में बिना हेलमेट बाइक चलाने वालों को दिया जाएगा गुलाब

मुंगेर, निज संवाददाता । परिवहन विभाग की ओर से मुख्यालय के निर्देश पर 01 से 31 जनवरी तक सड़क सुरक्षा माह का आयोजन किया जा रहा है। सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा और सीख से सुरक्षा तकनीक से परिवर्तन थीम पर आधारित सड़क सुरक्षा माह के दौरान प्रत्येक दिन परिवहन विभाग द्वारा अलग अलग आयोजन कर लोगों को सुरक्षित यातायात के प्रति जागरूक किया जा रहा है। जिला परिवहन पदाधिकारी सुरेंद्र कुमार अलबेला ने बताया कि अभियान के प्रथम दो दिन शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन विभिन्न कार्यालयों में आयोजित कर लोगों को सुरक्षा नियम का पालन कर वाहन चलाने की शपथ दिलाई गई।

06 जनवरी मंगलवार को चौंक चौराहों पर रोको टोको अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान बिना हेलमेट बाइक चलाने, बिना सीट बेल्ट कार चलाने वालों को गुलाब का फूल देते हुए सुरक्षा नियम का पालन करते हुए वाहन चलाने के प्रति जागरूक किया जाएगा। 7 जनवरी को जागरूकता रथ डीएम के द्वारा रवाना किया जाएगा जो सभी प्रखंडों में जाकर लोगों को सुरक्षित परिवहन के प्रति जागरूक करेगा। इसके अलावा स्कूल कालेजों मे पेंटिंग व क्विल प्रतियोगिता, नुक्कड़ नाटक, पैदल मार्च, संगोष्ठी आयोजित कर लोगों खासकर छात्र-छात्राओं को सुरक्षित यातायात के प्रति जागरूक किया जाएगा। इस दौरान वाहन चालकों के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन कर चालकों के नेत्रों की जांच कर फिजिकल फिटनेस दिया जाएगा। अभियान के दौरान यातायात नियमों का पालन करने के प्रति चालकों को जागरूक किया जाएगा। डीटीओ ने बताया कि शहर में अधिक सड़क दुर्घटना वाले कुछ ब्लैक स्पॉट चिन्हित किए गए हैं, जहां सुरक्षा प्रतीक चिन्ह अधिष्ठापित किया गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;