
मानव जीवन अनमोल, ट्रैफिक नियमों को जीवन में उतारे तभी बचेगी जान: सीडब्लूएम
नियमों को जीवन में उतारे तभी बचेगी जान: सीडब्लूएम सड़कों पर हादसों को आमंत्रण ना दें, नियमों को अनुपालन कर वाहनों को चलाएं: डीएसपी रेलकर्मियों व अधिक
जमालपुर। निज प्रतिनिधि सेफ लाइफ फाउंडेशन के बैनर तेल बुधवार को स्थानीय जमालपुर वर्कशॉप परिसर स्थित बुनियादी प्रशिक्षण केंद्र (बीटीसी) में पहली बार एक दिवसीय सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला का आयोजन समारोहपूर्वक किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में मुंगेर यातायात डीएसपी प्रभात रंजन थे। समारोह की अध्यक्षता सीडब्लूएम विनय कुमार वर्णवाल ने की, तथा संचालन जूनियर चार्ली चैप्लिन से प्रसिद्ध हिरो राजन कुमार ने किया। समारोह में रेल अधिकारियों सहित बीटीसी के करीब 500 प्रशिक्षुओं व अधिकारियों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा विषयों पर अधिकारियों ने अपने विचार व्यक्त किए, वहीं प्रशिक्षुओं व रेलकर्मियों ने गीत, संगीत और नृत्य की प्रस्तुतियां देकर तालियां बटोरी।

मौके पर सीडब्लूएम विनय कुमार वर्णवाल ने कहा कि मनुष्य का जीवन अनमोल है। इसे यूं ही सड़क हादसे में ना गवाएं। ट्रैफिक नियमों का शतप्रतिशत अनुपालन करना होगा। इसके लिए जहां दो पहिया वाहन चालकों को हेल्मेट सहित अन्य सेफ्टी उपकरण पहनना चाहिए, वहीं चार पहिया वाहन में सीट बेल्ट लगाना जरूरी है। किस मोड़ पर कहां हादसे का शिकार हो जाएं, ये कोई नहीं जानता है। इसलिए इसके प्रति जागरूकता और सतर्कता दोनों जरूरी है। मुंगेर यातायात डीएसपी प्रभात रंजन ने सेफ लाइफ फाउंडेशन की सराहना की, तथा कहा कि सड़क सुरक्षा को लेकर जमालपुर वर्कशॉप में यह पहली बार ऐसे कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए बीटीसी के मुख्य समन्वयक अमित रंजन को विशेष बधाई देते हैं। सेफ्टी अधिकारी सह उप मुख्य यांत्रिक अभियंता डॉ. अभ्युदय, डिप्टी निर्माण सौरव कुमार, डिप्टी क्रेन प्रीतम कुमार, बीपी जेड मिंज, उप मुख्य लेखा पदाधिकारी सरोज कुमार, उप मुख्य रसायन एवं धातु विध रंजीत कुमार यादव, कार्य प्रबंधक रवि राजपूत, सहायक कार्य प्रबंधक निर्माण सह उप प्राचार्य लाल साहब, मुख्य अनुदेशक बीटीसी. आफताब आलम, ईआरएमसी ब्रांच वन के सचिव राकेश कुमार सहित अन्य मौजूद थे। इधर, बीटीसी प्रशिक्षुओं, अधिकारियों सहित रेल अधिकारियों ने ट्रैफिक नियमों को शतप्रतिशत अनुपालन करने की सामूहिक शपथ ली।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




