ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मुंगेरहादसे में बुजुर्ग महिला की मौत पर सड़क किया जाम

हादसे में बुजुर्ग महिला की मौत पर सड़क किया जाम

तारापुर-खड़गपुर मुख्य मार्ग पर मंगलवार की सुबह बेलहरणी नदी के पास बाइक के धक्के से एक वृद्ध महिला की मौत हो गयी। चालक बाइक छोड़कर भाग...

हादसे में बुजुर्ग महिला की मौत पर सड़क किया जाम
हिन्दुस्तान टीम,मुंगेरWed, 12 Sep 2018 01:11 AM
ऐप पर पढ़ें

तारापुर-खड़गपुर मुख्य मार्ग पर मंगलवार की सुबह बेलहरणी नदी के पास बाइक के धक्के से एक वृद्ध महिला की मौत हो गयी। चालक बाइक छोड़कर भाग निकला।

मृतका खुदिया गांव निवासी गणेश्वर यादव की पत्नी तारा देवी थी। महिला की मौत से आक्रोशित लोगों ने तारापुर-खड़गपुर सड़क जाम कर दिया। सड़क जाम लगभग घंटे भर रहा। तारा देवी धान की खेत में काम करने गांव की महिलाओं के साथ खेत जा रही थी। खड़गपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार की एक बाइक ने महिला को धक्का मार दिया। महिला को स्थानीय लोग अस्पताल ले जा रहे थे लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी। महिला की मौत से लोग आक्रोशित हो उठे और सड़क जाम कर दिया। सड़क जाम की जानकारी मिलने पर बीडीओ श्याम कुमार व थानाध्यक्ष शंकर दयाल प्रभाकर, मुखिया शशि कुमार सुमन, सरपंच लक्ष्मण यादव, पूर्व मुखिया जयप्रकाश यादव, जिला परिषद सदस्य मंटू यादव, सामाजिक कार्यकर्ता जीतेन्द्र कुशवाहा पहंुचे और लोगों को समझाकर जाम हटवाया। मृतका के पुत्र पुतुल यादव ने अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है। मुखिया ने मृतक के परिजन को दाह संस्कार के लिए तीन हजार रुपये दिये।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें