
राष्ट्रीय जनता दल बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रमंडल प्रभारी ने फूंका प्रधानमंत्री का पुतला
संक्षेप: ने की कोशिश करना नैतिक रूप से उचित नहीं है। वैसे भी यह बंद पूरी तरह से फ्लॉप रहा। वहीं, उन्होंने आरोप लगाया कि, इस बंद के दौरान कई लोगों ने कां
मुंगेर, एक प्रतिनिधि। भाजपा द्वारा बुलाए गए बिहार बंद के आह्वान के दौरान जमालपुर स्थित जुबली वेल पर राष्ट्रीय जनता दल बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रमंडल प्रभारी राजेश रमण उर्फ राजू यादव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पुतला फूंका। उन्होंने कहा कि, प्रधानमंत्री को अपनी माता के नाम पर ओछी राजनीति नहीं करनी चाहिए, क्योंकि उनकी माता का निधन हो चुका है। ऐसे में उनके नाम का उपयोग कर बिहार चुनाव के मद्देनजर बंद कराने की कोशिश करना नैतिक रूप से उचित नहीं है। वैसे भी यह बंद पूरी तरह से फ्लॉप रहा। वहीं, उन्होंने आरोप लगाया कि, इस बंद के दौरान कई लोगों ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की माता सोनिया गांधी समेत अन्य महिलाओं पर अभद्र टिप्प्णी की।

रमण ने कहा कि, विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव और राहुल गांधी ने भी स्पष्ट किया है कि, किसी भी व्यक्ति को गाली देना गलत है। 'वोटर अधिकार यात्रा' के दौरान मंच से गाली देने वाले व्यक्ति को तुरंत पुलिस प्रशासन के हवाले कर दिया गया और वह वर्तमान में जेल में है। उन्होंने यह भी बताया कि, वह व्यक्ति पहले भाजपा और जदयू से जुड़ा हुआ कार्यकर्ता था।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




