चन्द्रगुप्त महोत्सव में मुंविवि की ऋतिका रही प्रथम

Oct 21, 2024 12:35 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुंगेर
share

मुंगेर विश्वविद्यालय के जेआरएस कॉलेज जमालपुर की छात्रा ऋतिका कुमारी ने 18-20 अक्टूबर को आयोजित चंद्रगुप्त महोत्सव-2024 में लोक कथाओं पर आधारित निबंध प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया। उन्हें...

चन्द्रगुप्त महोत्सव में मुंविवि की ऋतिका रही प्रथम

मुंगेर, हिन्दुस्तान संवाददाता। कामेश्वर सिंह संस्कृत विश्वविद्यालय दरभंगा एवं ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय दरभंगा की ओर से संयुक्त रूप से आयोजित तीन दिवसीय (18-20 अक्टूबर) चन्द्रगुप्त महोत्सव- 2024 में मुंगेर विश्वविद्यालय के जेआरएस कॉलेज जमालपुर की इण्टरमीडिएट की छात्रा ऋतिका कुमारी ने लोक कथाओं पर आधारित निबंध प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया। रितिका को 11 हजार रुपए नगद राशि के साथ प्रमाण पत्र और एक मोमेंटो दिया गया। रितिका की इस उपलब्धि पर कुलपति प्रो. संजय कुमार चौधरी ने शुभकामनाएं दी है। उन्होंने जेआरएस कॉलेज के प्रचार्य प्रो. देवराज सुमन एवं महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ राजेश कुमार सिंह (सहायक प्राध्यापक) के प्रयास की सराहना की। प्राचार्य प्रो. देवराज सुमन एवं समन्वयक डॉ राजेश कुमार सिंह ने रितिका की सफलता पर शुभकामनाएं दी है। राष्ट्रीय विचारों के प्रसार को लेकर प्रतिवर्ष चंद्रगुप्त साहित्य महोत्सव का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष यह महोत्सव कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय एवं ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा की ओर से आयोजित की गई।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।