जिले में गंगा डेंजरलाइन से महज 8 सेंटीमीटर दूर
मुंगेर में गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। हाल ही में जलस्तर में 5 सेंटीमीटर की वृद्धि दर्ज की गई है। गंगा का जलस्तर 39.25 सेंटीमीटर है, जो खतरनाक स्तर से केवल 8 सेंटीमीटर नीचे है। यदि यह वृद्धि...

मुंगेर, निज प्रतिनिधि। मुंगेर में गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ने का सिलसिला जारी है। गुरुवार शाम छह बजे से शुक्रवार शाम छह बजे तक गंगा के जलस्तर में 05 सेंटीमीटर की वृद्धि दर्ज की गयी। केन्द्रीय जल आयोग से शुक्रवार को मिले आंकड़े के मुताबिक शाम छह बजे तक गंगा का जलस्तर 39.25 सेमी था। गुरुवार शाम छह बजे तक गंगा का जलस्तर 39.20 सेमी था। गौर किया जाय तो गंगा अपने खतरनाक स्तर से महज 8 सेंटीमीटर नीचे बह रही है, क्योंकि मुंगेर में गंगा का डेंजर लेवल 39.33 सेमी है। यदि बढ़ने की रफ्तार यही रही तो एक बार फिर गंगा का पानी मुंगेर के शहरी इलाकों में प्रवेश कर जायेगा।
इससे लोगों की दुश्वारियां बढ़ सकती हैं। गौरतलब है कि इससे पहले अगस्त माह में गंगा का पानी शहर के कई मोहल्लों में प्रवेश कर गया था जो कई दिनों तक मौजूद रहा। सड़कों पर पानी बहने के कारण कई जगहों का आवागमन बाधित हो गया था। लगातार बढ़ रहे जलस्तर के कारण ग्रामीण क्षेत्रों के निचले इलाकों के लोगों की परेशानी काफी बढ़ गई है। लोगों को भोजन, पानी , शौच सहित कई तरह की बुनियादी समस्याओं का एक साथ सामना करना पड़ रहा है। सबसे अधिक परेशानी मवेशियों के लिए चारा उपलब्ध कराना हो गया है। चार के लिए प्रभावित क्षेत्र के लोग पहाड़ी क्षेत्र जाकर जहां-तहां घास काट कर अपने मवेशियों की जान बचाने का काम कर रहे हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




