Munger News: मांगें नहीं माने जाने पर राजस्व कर्मियों ने बांधी काली पट्टी

हिन्दुस्तान, मुंगेर
Follow us on Google News
share

Munger News: मुंगेर, निप्र। अपनी लंबित मांगों को लेकर शनिवार को जिले के राजस्व कर्मियों ने विरोध

Munger News: मांगें नहीं माने जाने पर राजस्व कर्मियों ने बांधी काली पट्टी

Munger News: मुंगेर, निप्र। अपनी लंबित मांगों को लेकर शनिवार को जिले के राजस्व कर्मियों ने विरोध स्वरूप काली पट्टी बांधकर काम किया। कर्मियों का कहना है कि 30 जून की समय सीमा बीत जाने के बाद भी सरकार द्वारा उनकी मांगों पर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है। राजस्व कर्मचारी संघ के बैनर तले कर्मियों ने कार्यालय आकर काली पट्टी बांधकर दैनिक कार्यों का निष्पादन किया। संघ के नेताओं ने कहा कि जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता, आंदोलन जारी रहेगा। राजस्व कर्मचारी राजीव कुमार ने बताया कि, हमारी मुख्य मांगों में पदोन्नति, वेतन विसंगति दूर करना और पुरानी पेंशन बहाली शामिल है।

संघ ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे चरणबद्ध आंदोलन को और तेज करेंगे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।