
लायंस क्लब ऑफ वामा ने किया झंडोत्तोलन
गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुंगेर जिले में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। लायंस क्लब ऑफ मुंगेर वामा ने झंडोत्तोलन किया और शहीदों को श्रद्धांजलि दी। निर्मला इंटरनेशनल स्कूल में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। तारापुर में ध्वजारोहण के साथ ही शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की गई।
गणतंत्र दिवस के मौके पर लायंस क्लब ऑफ मुंगेर वामा के द्वारा क्लब की अध्यक्ष आशा चंद्रा के आवास पर झंडोत्तोलन कार्यक्रम संपन्न हुआ। झंडोत्तोलन से पूर्व आशा चंद्र ने देश के लिये अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों की याद में दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। तिरंगा लहराने के बाद लोगों में जलेबियां बांटी गयी, और फिर देशभक्ति गान का आयोजन किया गया। इसके बाद वामा के सदस्यों ने एक मीटिंग की। मीटिंग में आगे की रणनीति की चर्चा की गयी। इस कार्यक्रम में वामा की प्रेसिडेंट आशा चंद्रा सचिव लाइन पूनम मंडल, पीआरओ शालिनी सिंह, डॉ. रुचिता प्रसाद, डॉ. सीमा रस्तोगी, डॉ. शशि लता सिंह, डॉ रूपा प्रसाद डॉ स्मृति सिंह मेघना श्रीवास्तव, प्रोफेसर रंजना सिंह, अरविंदर कौर, सरिता गुप्ता, रुमा राज, पूनम कंधवे, अनीता सहाय, सुमन गुप्ता, सीमा गुप्ता, शिल्पी, दीप, रिचा शर्मा, पूनम कुमारी, कंचन तहलानी आदि की उपस्थिति रही।
--------------------------------------------------- जमालपुर के छोटी केशोपुर में स्थित निर्मला इंटरनेशनल रेसिडेंशियल पब्लिक स्कूल में 77वां गणतंत्र दिवस अत्यंत ही हर्षोल्लास एवं समारोह पूर्वक मनाया गया। स्कूल में प्रधानाध्यापक रामनाथ प्रसाद ने झंडोत्तोलन किया। इस मौके पर बच्चों ने देशभक्ति गीत और नृत्य सहित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिसे अभिभावकों और माता-पिता ने खूब सराहा। वहीं, मौके पर प्रधानाध्यापक एवं शिक्षकों ने बच्चों को संबोधित करते हुए गणतंत्र दिवस का महत्व समझाया और उन्हें देशभक्ति का संदेश दिया। तारापुर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस तारापुर,निज संवाददाता। तारापुर अनुमंडल क्षेत्र में 77वां गणतंत्र दिवस पूरे हर्षोल्लास के साथ सोमवार को मनाया गया। इस अवसर पर सरकारी एवं गैर-सरकारी संस्थानों में ध्वजारोहण के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। तारापुर स्थित शहीद स्मारक परिसर में शहीदों के स्तूप पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। इसके बाद पूर्व स्वास्थ्य मंत्री शकुनी चौधरी ने रिमोट के माध्यम से शहीद स्मारक परिसर में स्थापित 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज फहराया। मुख्य समारोह आरएस. कॉलेज, तारापुर में आयोजित किया गया, जहां अनुमंडल पदाधिकारी राकेश रंजन कुमार ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर पूर्व विधायक राजीव कुमार सिंह, तारापुर एसडीपीओ संकेत कुमार, थानाध्यक्ष राजकुमार, प्रमुख अश्वनी राज उर्फ पिंकू मेहता, बीडीओ प्रशांत कुमार, सीओ संतोष कुमार, विधज्ञि संघ के पूर्व अध्यक्ष हरे कृष्ण वर्मा, पारामाउंट एकेडमी के पूर्व प्रबंध निदेशक बेदानंद झा, पूर्व प्रमुख संजय सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता मो. ओबेदुल्ला, मो. जावेद सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे। पारामाउंट एकेडमी तारापुर के संगीत शक्षिक पवन भारती के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत राष्ट्रीय गीत के बीच उपस्थित अतिथियों ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। अनुमंडल पदाधिकारी ने अपने संबोधन में तारापुर विधानसभा क्षेत्र में तीव्र गति से संचालित विभन्नि जनकल्याणकारी योजनाओं की वस्तिृत जानकारी दी। इधर पारामाउंट एकेडमी के छात्र-छात्राओं द्वारा नारी सशक्तिकरण तथा स्टार एजुकेशन के वद्यिार्थियों द्वारा स्वच्छता अभियान पर आधारित आकर्षक झांकियों का प्रदर्शन किया गया, जिसने उपस्थित लोगों को विशेष रूप से प्रभावित किया। परेड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जवान रूपेश कुमार सहित आर.एस. कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स, पारामाउंट एकेडमी के छात्र-छात्राओं की टीम एवं संगीत शक्षिक को अनुमंडल प्रशासन की ओर से प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह में एसडीओ, एसडीपीओ, पूर्व विधायक एवं प्रमुख ने संयुक्त रूप से प्रतिभागियों को सम्मानित किया। इधर तारापुर के पुरानी पेट्रोल पंप के समीप स्थित तारापुर भाजपा विधायक सम्राट चौधरी के कार्यालय परिसर में सम्राट चौधरी के पिता सह बिहार सरकार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री शकुनी चौधरी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। ------------------- विभन्नि कार्यालयों में किया ध्वजारोहण धरहरा,एक संवाददाता। गणतंत्र दिवस के अवसर पर सोमवार को धरहरा प्रखंड मुख्यालय समेत विभन्नि सरकारी व राजनीतिक कार्यालयों में झंडोत्तोलन किया गया। प्रखंड मुख्यालय में प्रखंड प्रमुख पल्लवी भारती ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। मौके पर अधिकारियों, कर्मियों तथा आमजनों की उपस्थिति रही। धरहरा थाना परिसर में थानाध्यक्ष चंदन कुमार सिंह ने तिरंगा फहराकर सुरक्षा और सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहरायी। सीडीपीओ कार्यालय में अमृता रंजन, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रभारी चिकत्सिा पदाधिकारी डॉ. अविनाश कुमार, वन विभाग परिसर में रेंजर जंग बहादुर राम, बंगलवा पंचायत भवन में मुखिया करमी देवी, भाजपा कार्यालय में चन्द्रचूड साक्षी ने तिरंगा फहराकर राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया। ---------------------- हर्षोल्लास के साथ मनाया गया संग्रामपुर,एक संवाददाता। संग्रामपुर प्रखंड क्षेत्र सहित नगर पंचायत संग्रामपुर में 77वां गणतंत्र दिवस सोमवार को उत्साह और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। मुख्य कार्यक्रम का आयोजन प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में किया गया। जहां प्रखंड प्रमुख रेखा देवी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर सलामी दी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रभारी चिकत्सिा पदाधिकारी डॉ. एसएस. राय, संग्रामपुर थाना परिसर में थानाध्यक्ष विनोद कुमार झा, संग्रामपुर बस स्टैंड स्थित अंबेडकर चौक पर जयप्रकाश सिंह, व्यापार मंडल कार्यालय में मनोज भगत, 20 सूत्री कार्यालय में जदयू प्रखंड अध्यक्ष कमल नयन सिंह, बाल विकास परियोजना कार्यालय में सीडीपीओ, बीआरसी संग्रामपुर में बीडीओ अनीश रंजन तथा नगर पंचायत कार्यालय में मुख्य पार्षद नीलम देवी ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। ----------------------- टेटियाबंबर, एक संवाददाता। 77वां गणतंत्र दिवस प्रखंड क्षेत्र में धूमधाम से मनाया। प्रखंड कार्यालय परिसर में प्रखंड प्रमुख किरण देवी, बीआरसी में प्रखंड शक्षिा पदाधिकारी सह बीडीओ निशा राय, टेटियाबंबर थाना में थानाध्यक्ष मुकेश कुमार केहरी, जगन्नाथ उच्च वद्यिालय में प्रभारी वीरेंद्र कुमार, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रभारी चिकत्सिा पदाधिकारी डॉक्टर अंसार अहमद, गंगटा थाना में थानाध्यक्ष राहुल कुमार , टेटिया पंचायत भवन में मुखिया शारदा देवी, बंगामा पंचायत भवन में मुखिया निरंजन मंडल, केसोली पंचायत भवन में मुखिया मुरारी मोहन मुकुंद, बनहरा पंचायत भवन में मुखिया शीला देवी, धौरी पंचायत भवन में मुखिया धर्मेंद्र बन्दि, नोनाजी पंचायत भवन में मुखिया सुरेश यादव, भुना पैक्स गोदाम में पैक्स अध्यक्ष धर्मेंद्र झा, गंगटा पंचायत सरकार भवन में मुखिया नर्मिला देवी, गंगटा पैक्स गोदाम में पैक्स अध्यक्ष हरिनंदन यादव, हाई स्कूल देवघरा में प्रधानाध्यापक विनोद कुमार, हाई स्कूल बनहरा में प्रधानाध्यापक लक्ष्मी देवी ने झंडोत्तोलन किया। ---------------------- प्रखंड प्रमुख ने किया झंडोतोलन बरियारपुर, निज संवाददाता। बरियारपुर प्रखंड गणतंत्र दिवस समारोह धूमधाम से उल्लास के साथ मनाया गया। प्रखंड कार्यालय में प्रखंड प्रमुख रुचि रानी, बरियारपुर थाना में थानाध्यक्ष अमरेश कुमार, पीएचसी में प्रभारी डॉक्टर अनिल कुमार सिंह, फिलिप उच्च वद्यिालय में शमशेर पासवान, मध्य वद्यिालय नया टोला में प्रधानाध्यक अनिल कुमार सिंह ने झंडोत्तोलन किया। ------------------ हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस असरगंज, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र में सोमवार को 77 वां गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर प्रखंड कार्यालय प्रांगण में प्रखंड उप प्रमुख संतोष शुक्ला, नगर पंचायत असरगंज में मुख्य पार्षद लूसी कुमारी, थाना में थानाध्यक्ष विपुल कुमार , सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रभारी चिकत्सिा पदाधिकारी डॉ. परवेज अख्तर, प्रखंड शक्षिा कार्यालय में प्रभारी प्रखंड शक्षिा पदाधिकारी अमित कुमार, बाल विकास परियोजना कार्यालय में सीडीपीओ पुष्पा कुमारी, केएम कॉलेज में अध्यक्ष नरेन्द्र प्रसाद साह ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। वहीं गुदड़ी हाट में पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष प्रो दिलीप कुमार रंजन, दुर्गा मंदिर बक्रिमपुर में पूर्व जिप सदस्य अनिल वैद्य ,स्टेट बैंक में शाखा प्रबंधक सुबोध कुमार , रामानंद परसीराम इंटर वद्यिालय में प्रधानाध्यापक निरंजन मश्रिा , इंटर बालिका वद्यिालय सीता देवी में प्रभारी प्रधानाध्यापक पुष्पा कुमारी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। जबकि रहमतपुर पंचायत में मुखिया स्वात ,मकवा में मीना देवी, सजुआ में धर्मेंद्र मांझी, चौरगांव में बॉबी देवी,अमैया में हसिया देवी एवं जोरारी पंचायत में मुखिया मोहम्मद कासिम राजा ने झंडोत्तोलन किया। कार्यक्रम के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी तान्या, अंचल अधिकारी उमेश शर्मा ,राजस्व अधिकारी फैसल खान, अपर थानाध्यक्ष श्रीराम कुमार, एसआई राजेश पासवान, प्रियंका कुमारी आदि मौजूद थे। -गांव से लेकर शहर तक जगह-जगह उमंग, उल्लास के साथ मनाया गणतंत्र दिवस हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता हवेली खड़गपुर में 77वें गणतंत्र दिवस पर जगह-जगह शान के साथ तिरंगा लहराया। आरएसके स्थित मुख्य समारोह स्थल पर अनुमंडल पदाधिकारी राजीव कुमार रौशन ने राष्ट्रीय झंडोत्तोलन किया। बिहार पुलिस, एचएस कॉलेज के एनसीसी कैडेट, जेएनवी, राजकीय प्लस टू उच्च विद्यालय, स्काउट एंड गाइड के परेड का नेतृत्व और कमांड एएसआई बंटी कुमारी कर रही थी। जबकि झंडोत्तोलन के पूर्व परेड का निरीक्षण एसडीएम राजीव कुमार रौशन व एसडीपीओ अनिल कुमार ने संयुक्त रूप से किया। एसडीएम राजीव कुमार रौशन ने अनुमंडलवासियों को नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में विभिन्न विभागों की ओर से चलाए जा रहे विकास कार्य की योजनाओं की प्रगति से जुड़े संदेश दिए। मुख्य समारोह में परेड को लीड कर रही पुअनि बंटी कुमारी समेत हिस्सा लेने वाले सभी संस्थाओं को एसडीएम और एसडीपीओ, डीसीएलआर ने संयुक्त रूप से प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो प्रदान किया। इधर एसडीपीओ कार्यालय में एसडीपीओ अनिल कुमार, हवेली खड़गपुर थाना स्थित अंचल आरक्षी कार्यालय और थाना में क्रमशः इंस्पेक्टर अरविंद कुमार एवं थानाध्यक्ष राजेश कुमार, एनएस कॉलेज में प्रभारी प्राचार्य गिरिंद्र कुमार सिंह, बीएम कॉलेज में प्रभारी प्राचार्य अमित कुमार सिंह, केएम एकेडमी में भागवत प्रसाद, हेब्रोन मिशन स्कूल में प्राचार्य पीसी प्रसाद, एससीएस डीएवी में प्राचार्य डा. सुभाष चंद्रा, यशोदा देवी परामाउंट में नंदकिशोर चौधरी, पीएम श्री जेएनवी में अरुण कुमार, गौशाला में अनुमंडल पदाधिकारी, एकता पार्क में चैंबर अध्यक्ष अंजनी कुमार, झील पथ स्थित विद्या मंदिर में अजय कुमार, पुरानी चौक स्थित शिशु मंदिर में रौशन कुमार सिंह, एबीवीपी की ओर से झंडोत्तोलन किया। इसके अलावा अन्य सरकारी गैर सरकारी संस्थानों में एवं पंचायतों में झंडोतोलन किया गया। विशिष्ट उपलब्धि हासिल करने वाले हुए सम्मानित- इस दौरान पीएम श्री जेएनवी की ओर से नव भारत की पहचान सशक्त महिला विषय से जुड़ी झांकी को प्रथम पुरस्कार प्रदान किया गया। झांकी में आईसीडीएस, राजकीय प्लस टू उच्च विद्यालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और जीवीजी राम जी की झांकी को भी पुरस्कृत किया गया। इंस्पेक्टर अरविंद कुमार, थानाध्यक्ष राजेश कुमार, पुअनि बंटी कुमारी, पुअनि संजीव कुमार समेत नाजीर नीतीश कुमार, प्रधान लिपिक शशिभूषण सिंह, रीना कुमारी समेत सरकारी कार्यालय के कर्मियों को सम्मानित किया गया। वहीं राष्ट्रीय स्तर का तबला वादक बड़ी दुर्गा मंदिर मार्ग निवासी लाल मोहन साह के पुत्र पीयूष कुमार गोलू को सम्मानित किया गया। पीयूष की गैर मौजूदगी में उनके पिता और मां ने यह सम्मान प्राप्त किया। वहीं ऑल इंडिया स्कूल चैम्पियनशिप 10 मीटर रायफल शूटिंग में बनौली गांव निवासी मनोरंजन यादव की पुत्री और एससीएस डीएवी पब्लिक स्कूल की छात्रा श्रेया रंजन को अनुमंडल प्रशासन की ओर से सम्मानित किया गया। ------------------------------------------------------------------

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




