Munger News: मुंगेर सदर अस्पताल में बड़ा बदलाव: जर्जर भवन से मुक्त होगा सिविल सर्जन कार्यालय, पुराने प्रसव केंद्र में होगी शिफ्टिंग

हिन्दुस्तान, मुंगेर
Follow us on Google News
share

Munger News: मुंगेर, सदर अस्पताल में चल रहे जर्जर सिविल सर्जन कार्यालय को नए स्थान पर स्थानांतरित किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग ने पुराने प्रसव केंद्र भवन में कार्यालय को शिफ्ट करने का निर्णय लिया है। इससे कर्मचारियों को सुरक्षित माहौल मिलेगा और महत्वपूर्ण सरकारी दस्तावेज भी सुरक्षित रहेंगे।

Munger News: मुंगेर सदर अस्पताल में बड़ा बदलाव: जर्जर भवन से मुक्त होगा सिविल सर्जन कार्यालय, पुराने प्रसव केंद्र में होगी शिफ्टिंग

Munger News: ​मुंगेर, निज संवाददाता। सदर अस्पताल परिसर में वर्षों से जर्जर भवन में चल रहा सिविल सर्जन कार्यालय जल्द ही नए ठिकाने पर नजर आएगा। लगातार गिरते प्लास्टर और बारिश में टपकती छत से परेशान स्वास्थ्य विभाग ने आखिरकार इस कार्यालय को सदर अस्पताल के ही पुराने प्रसव केंद्र भवन में स्थानांतरित करने का फैसला लिया है। इस कदम से न केवल कर्मचारियों को सुरक्षित माहौल मिलेगा, बल्कि दशकों पुराने महत्वपूर्ण सरकारी दस्तावेज भी सुरक्षित रह सकेंगे। ​जर्जर छत से टपकता है पानी, फाइलों पर मंडरा रहा खतराः

बदलेगा व्यवस्था का ढांचा: अंधापन विभाग जाएगा मॉडल अस्पताल:

वर्तमान में मॉडल अस्पताल के पीछे स्थित दो मंजिला भवन में सिविल सर्जन कार्यालय संचालित हो रहा है। इसके भूतल पर कभी ओपीडी चलती थी, जबकि पहली मंजिल पर सीएस कार्यालय और दूसरी मंजिल पर एसीएमओ, अंधापन नियंत्रण विभाग तथा आयुष्मान भारत का दफ्तर है। समय के साथ यह पूरी इमारत बेहद खोखली हो चुकी है। हाल ही में हुई तेज बारिश के दौरान छत से बड़े पैमाने पर पानी टपका, जिससे कई महत्वपूर्ण सरकारी फाइलें और कीमती फर्नीचर भीग गए। जगह-जगह से टूटकर गिरते प्लास्टर के कारण यहां कार्यरत कर्मियों में हमेशा किसी अनहोनी का डर बना रहता था।

सुरक्षा और सुगमता प्राथमिकता:

स्वास्थ्य विभाग ने सुरक्षा के मद्देनजर पूरे कार्यालय के विकेंद्रीकरण और री-लोकेशन की मुकम्मल तैयारी कर ली है। पुराने प्रसव केंद्र भवन की आवश्यक मरम्मत कराकर उसे कार्यालय के अनुकूल चमकाया जा रहा है। योजना के मुताबिक, सिविल सर्जन और एसीएमओ कार्यालय को पुराने प्रसव केंद्र में शिफ्ट किया जाएगा, जबकि अंधापन विभाग को अत्याधुनिक मॉडल अस्पताल भवन में जगह दी जाएगी।

​मामले की पुष्टि करते हुए मुंगेर के सिविल सर्जन डॉ. राजू ने बताया कि वर्तमान भवन की स्थिति काफी चिंताजनक हो चुकी थी। बारिश में छत से पानी गिरने और प्लास्टर टूटने के कारण कर्मचारियों और सरकारी अभिलेखों की सुरक्षा दांव पर थी। इसे देखते हुए ही स्थानांतरण का निर्णय लिया गया है। विभाग का मानना है कि इस शिफ्टिंग से न केवल कर्मचारियों को एक बेहतर और सुरक्षित कार्य वातावरण मिलेगा, बल्कि स्वास्थ्य संबंधी कार्यों के लिए आने वाले आम लोगों को भी काफी सहूलियत होगी।

सामान्य उपचार संबंधी प्रश्न

सिविल सर्जन कार्यालय का स्थानांतरण कब होगा?
सिविल सर्जन कार्यालय का स्थानांतरण जल्दी ही पुराने प्रसव केंद्र भवन में होगा।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।