मुंगेर लोकसभा क्षेत्र के दो बूथों पर पुनर्मतदान 6 मई को
मुंगेर संसदीय क्षेत्र के लिये में 29 अप्रैल को हुए चुनाव में जिन दो बूथों का मतदान रद्द किया गया था वहां 6 मई को फिर से मतदान कराया जायेगा। यह जानकारी मुंगेर संसदीय क्षेत्र के निर्वाची पदाधिकारी सह...
हिन्दुस्तान टीम,मुंगेरSun, 05 May 2019 12:59 AM
ऐप पर पढ़ें
मुंगेर संसदीय क्षेत्र के लिये में 29 अप्रैल को हुए चुनाव में जिन दो बूथों का मतदान रद्द किया गया था वहां 6 मई को फिर से मतदान कराया जायेगा। यह जानकारी मुंगेर संसदीय क्षेत्र के निर्वाची पदाधिकारी सह मुंगेर डीएम राजेश मीणा ने दी। उन्होंने बताया कि लखीसराय के 339 मध्य विद्यालय घोंघसा (उत्तरी भाग) एवं 340 मध्य विद्यालय घोंघसा (दक्षिणी भाग) बूथों पर पुनर्मतदान कराया जायेगा। मतदान का समय सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा।