ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मुंगेर 2024 के प्रारंभ में बन जायेगा राम मंदिर

2024 के प्रारंभ में बन जायेगा राम मंदिर

मुंगेर | हिन्दुस्तान सवंाददाता वर्ष 2024 के आरंभ तक अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर...


2024 के प्रारंभ में बन जायेगा राम मंदिर
हिन्दुस्तान टीम,मुंगेरTue, 19 Jan 2021 03:24 AM
ऐप पर पढ़ें

मुंगेर | हिन्दुस्तान सवंाददाता

वर्ष 2024 के आरंभ तक अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर का निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा। साथ ही इसमें रामलला विराजमान हो जाएंगे। उक्त बातें सोमवार को सरस्वती शिशु मंदिर बेकापुर में श्रीराम जन्माभूमि मंदिर निर्माण निधि समर्पण अभियान के जिला कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉफ्रेंस में विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जगन्नाथ शाही ने कहीं।

उन्होंने कहा कि इस भव्य मंदिर निर्माण को लेकर श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण निधि समर्पण अभियान समिति ने संपूर्ण देश से 11 सौ करोड़ रुपए धन संग्रह का संकल्प लिया है। इसके लिए देश के 5 लाख गावों में 5 लाख टोली के माध्यम से कुल 50 लाख लोग तन, मन, धन से समर्पित होकर लगे हुए हैं। क्योंकि यह राष्ट्र देवता की पुर्णस्थापना का अभियान है। उन्होंने कहा कि यह अभियान निधि संग्रह के लिए नहीं है। बल्कि देश के 130 करोड़ देशवासी यह जान सकें कि मंदिर निर्माण का उद्देश्य क्या है। यह अभियान राष्ट्र जागरण के लिए है। यहां नए मंदिर का निर्माण नहीं किया जा रहा है। इसकी पुर्णस्थापना की जा रही है।

इसका निर्माण भगवान श्रीराम के पुत्र कुश ने करवाया था। जिसे विध्वंशकारियों ने कई बार तोड़ा। मंदिर के नीचे 50 फीट मोटा मलवा इसका प्रमाण है। विगत 15 जनवरी से इस अभियान की शुरुआत महामहिम राष्ट्रपति के हाथों शुरु की गई है। जो 27 फरवरी तक चलेगा। निधि समर्पण अभियान के लिए 10 रुपए, 100 रुपए और एक हजार रुपए की रसीद उपलब्ध है। जबकि एक हजार से अधिक के लिए सादी रसीद है, जिसमें पैन कार्ड नंबर उपलब्ध कराना अनिवार्य है। क्योंकि मंदिर निर्माण के लिए किसी भी सूरत में काला धन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें