703 वैगन मरम्मत टारगेट को लेकर 2 हजार रेलकर्मियों की रामनवमी छुट्टी रद्द, भारी आक्रोश

जमालपुर। पूरे देश में रामनवमी पर्व आज मनाया जाएगा। सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों...

offline
703 वैगन मरम्मत टारगेट को लेकर 2 हजार रेलकर्मियों की रामनवमी छुट्टी रद्द, भारी आक्रोश
Newswrap हिन्दुस्तान टीम , मुंगेर
Thu, 30 Mar 2023 1:11 AM

जमालपुर। पूरे देश में रामनवमी पर्व आज मनाया जाएगा। सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों में रामनवमी की छुट्टी भी दी गयी है, ताकि लोग अपने परिवार के साथ रामनवमी पर्व हर्षोल्लास वातावरण में मना सके। लेकिन इसबार रेल इंजन कारखाना जमालपुर के एक दर्जन शॉप के हजारों कर्मचारी पर्व में शामिल नहीं हो पाएंगे। कारखाना के सीडब्लूएम एसके विजय ने वैगन मरम्मत का टारगेट इसबार 703 का दिया है। इस कारण मार्च महीने के बचे दो दिनों में किसी भी तरह टारगेट को फुल फिल किया जाना है। इसलिए प्रशासन ने संबंधित वैगन पीओएच के कर्मचारियों व अधिकारियों की छुट्टी रद्द कर दी है।

आदेश से शॉपकर्मियों, अधिकारियों में हड़कंप मच गया है। तथा रेल यूनियन नेताओं में भारी आक्रोश व्याप्त है। गौरतलब है कि बीते 25 मार्च को जीएम ने कारखाना निरीक्षण के दौरान पत्रकारों को भरोसा दिया है कि इसबार वैगन पीओएच 703 का टारगेट पूरा किया जाएगा। जिसपर अधिकारियों ने तालियां भी बजायी थीं। इन दो दिनों में लक्ष्य पूरा करने के दौरान कर्मचारी और अधिकारी अंडर प्रेसर में कार्य करेंगे, वहीं रामनवमी छुट्टी से भी वंचित रहेंगे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हमें फॉलो करें
ऐप पर पढ़ें

Munger News Munger Latest News Bihar News Bihar Latest News