ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मुंगेररैन बसेरा को रंग रोगन कर बनाया आकर्षक

रैन बसेरा को रंग रोगन कर बनाया आकर्षक

मुंगेर, निज संवाददाता। नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत पूर्व से संचालित तीन रैन बसेरा...

रैन बसेरा को रंग रोगन कर बनाया आकर्षक
हिन्दुस्तान टीम,मुंगेरSat, 26 Nov 2022 12:32 AM
ऐप पर पढ़ें

मुंगेर, निज संवाददाता। नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत पूर्व से संचालित तीन रैन बसेरा में बेघर गरीब परिवारों को रात गुजारने हेतु सभी तरह की सुविधा उपलब्ध कराते हुए आकर्षक पेंटिंग से सजाया गया है। नगर आयुक्त निखिल धनराज ने बताया कि आश्रयविहीन गरीब लोगों को रहने की सुविधा के उद्देश्य से नगर निगम द्वारा तीनों रैन बसेरा को आकर्षक बनाया गया है। रैन बसेरा का संचालन राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के द्वारा किया जा रहा है। एरिया लेवल आर्गेनाइजेशन की महिलाओं के माध्यम से शहर में सर्वे कर आश्रय विहीन लोगों को रैन बसेरा में रहने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। आश्रय विहीन वैसे लोग जिनको रहने के लिए घर नहीं है उनको सर्दी के मौसम में रात गुजारने के लिए बेड, कंबल, तकिया का प्रबंध रैन बसेरा में किया गया है। इसके अलावा पानी, बिजली, शौचालय का भी इंतजाम किया गया है। शहर में तीन रैन बसेरा संचालित हैं, जिनमें बस स्टैंड के समीप 25 बेड, मछली तालाब के समीप 25 बेड और अरगरा रोड लल्लू पोखर में 50 बेड का रैन बसेरा संचालित है। तीनों रैन बसेरा में आश्रय विहीन लोगों के लिए हर तरह की सुविधा उपलब्ध कराते हुए रंग रोगन कर आकर्षक बनाया गया है।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें