अगस्त में 18,613 मामले दर्ज है, 1.28 करोड़ से अधिक राशि जुर्माना वसूला गया अगस्त में 18,613 मामले हैं दर्ज, 1.28 करोड़ से अधिक राशि जुर्माना वसूला गया

अगस्त में 18,613 मामले दर्ज है, 1.28 करोड़ से अधिक राशि जुर्माना वसूला गया अगस्त में 18,613 मामले हैं दर्ज, 1.28 करोड़ से अधिक राशि जुर्माना वसूला गया

संक्षेप:

जमालपुर। पूर्व रेलवे के मालदा मंडल ने अनुशासित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए टिकट जांच अभियान चलाया। अगस्त में 18,613 बिना टिकट यात्रा के मामले दर्ज किए गए और 1 करोड़ 28 लाख 36 हजार 696 रुपये का...

Sep 02, 2025 02:29 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुंगेर
share

जमालपुर। निज प्रतिनिधि पूर्व रेलवे के मालदा मंडल द्वारा वास्तविक यात्रियों के हित में अनुशासित एवं नैतिक यात्रा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लगातार प्रयास जारी रखा है। मालदा मंडल के डीआरएम मनीष कुमार गुप्ता के निर्देश पर वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, मालदा की अंजन की अगुवाई में मालदा से किऊल रेलखंड के विभिन्न स्टेशनों एवं गाड़ियों में सघन टिकट जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पूरे अगस्त माह में रेलवे ने कुल 18,613 बिना टिकट/अनियमित यात्रा के मामले दर्ज किया। वहीं 1 करोड़ 28 लाख 36 हजार 696 का जुर्माना भी वसूला। इस बावत सीनियर डीसीएम, मालदा की अंजन ने बताया कि बिना टिकट यात्रा करना रेलवे अधिनियम के अंतर्गत दंडनीय अपराध है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

यह न केवल ईमानदार यात्रियों के हितों के विरुद्ध है बल्कि संपूर्ण व्यवस्था की निष्पक्षता को भी प्रभावित करता है। इसलिए मंडल द्वारा यात्रियों को जागरूक करने पर भी विशेष बल दिया गया। इसी क्रम में जमालपुर एवं सुल्तानगंज स्टेशनों पर यात्रियों को यूटीएस ऑन मोबाइल ऐप के उपयोग के लिए प्रेरित किया गया। यात्रियों को ऐप डाउनलोड कर ऑन-द-स्पॉट टिकट बुकिंग की सुविधा समझाई गई, ताकि वे कतारों में लगे बिना शीघ्र एवं सुविधाजनक रूप से टिकट प्राप्त कर सकें। डिजिटल टिकटिंग के लाभ जैस क्यूआर कोड आधारित बुकिंग, पेपरलेस सुविधा तथा संपर्क रहित लेन-देन की जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि मालदा मंडल सभी यात्रियों से अपील की कि इस अभियान में वे सहयोग प्रदान करें और नियमित टिकट लेकर ही यात्रा करें। साथ ही डिजिटल टिकटिंग विकल्पों को अपनाकर अपनी यात्रा को और भी सरल एवं सहज बनाएं।