जमालपुर स्टेशन पर विदेशी शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार
जमालपुर रेलवे थाना पुलिस ने स्टेशन के टिकट बुकिंग काउंटर के पास शराब तस्कर रौशन को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 19 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई है। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान विभिन्न ब्रांड की शराब...

जमालपुर। निज प्रतिनिधि रेल थाना जमालपुर पुलिस ने जमालपुर स्टेशन के टिकट बुकिंग काउंटर के पास से एक शराब तस्कर की गिरफ्तारी की है। पुलिस ने तस्कर के पास से करीब 19 लीटर विदेशी शराब भी बरामदगी की है। इस बावत एसएचओ स्वराज कुमार ने बताया कि स्टेशन परिसर स्थित टिकट बुकिंग काउंटर पर श्रीमंत कुमार, अंजनी कुमार मिश्रा, विधानचंद्र सिंह गश्ती कर रहे थे। तभी सदिग्ध अवस्था में रौशन नामक युवक पुलिस की नजर में आया। तलाशी ली गयी तो उनके पास 12 पीस बलेंडर प्राइम विस्की, रॉयल चैलेंज का 750 एमएल का तीन पीस, किंग फिशर 500 एमएल का दो पीस बोतलें मिली। कुल मिलाकर 19 लीटर विदेशी शराब के साथ तस्कर रौशन को गिरफ्तार किया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


