होली पर्व को लेकर रेल जिला जमालपुर पुलिस हाई अलर्ट, ट्रेनों व स्टेशनों में चलाया सर्च अभियान

Mar 03, 2026 12:35 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुंगेर
share Share
Follow Us on

जमालपुर में होली पर्व को लेकर रेल पुलिस हाई अलर्ट पर है। विशेष सर्च अभियान के तहत संदिग्ध यात्रियों और नशाखुरानियों की सघन पूछताछ की गई। इस दौरान मेटल डिटेक्टर से सामानों की जांच की गई और नशाखुरानी से बचने के लिए यात्रियों को जागरूक किया गया। प्रवासी परिवार होली मनाने के लिए जमालपुर स्टेशन पर पहुंच रहे हैं।

होली पर्व को लेकर रेल जिला जमालपुर पुलिस हाई अलर्ट, ट्रेनों व स्टेशनों में चलाया सर्च अभियान

जमालपुर, निज प्रतिनिधि। होली पर्व को लेकर रेल जिला जमालपुर पुलिस पूरी तरह हाई अलर्ट मोड पर आ गई है। रेल एसआरपी विद्या सागर ने सोमवार को जमालपुर, भागलपुर, किऊल, झाझा, बड़ढ़वा, नवादा और शेखपुरा से गुजरनेवाली अप-डाउन की सभी ट्रेनों में एक साथ विशेष सर्च अभियान चलाया। वहीं संदिग्ध यात्रियों, नशाखुरानियों, नक्सलियों, बदमाशों और शराब माफियाओं जैसे लोगों की टोह में सामान्य यात्रियों से सघन पूछताछ की गयी। इधर, एसआरपी के निर्देश पर जमालपुर स्टेशन पर होली विशेष सर्च अभियान का नेतृत्व रेल थाना जमालपुर के एसएचओ स्वराज कुमार ने की। शराबबंदी अभियान और नशाखुरानी गिरोह से बचने को लेकर यात्रियों के बीच माइकिंग करायी गयी।

वहीं एसएचओ के साथ एसआई क्षबु राम, प्रतिभा कुमारी, डेजी कुमारी, कंचन कुमारी, बेबी कुमारी, विमला देवी, शिवानी कुमारी, अमित कुमार, राजेश कुमार, निरंजन कुमार रजक, रंजीत कुमार, अरविंद कुमार, रामावतार कुमार, राजू कुमार ने मेटल डिटेक्टर से यात्रियों की भारी-भरकम सामानों की जांच की। तथा तलाशी के दौरान विस्फोट पदार्थ की भी तहकीकात की। अभियान के दौरान पुलिस को किसी भी यात्रियों के पास से आपत्तिजनक सामानों की बरामदगी नहीं हुई है। अभियान टीम ने विक्रमशिला, ब्रह्मपुत्र मेल, गया हावड़ा, जमालपुर किऊल, भागलपुर जमालपुर, भागलपुर मुजफ्फरपुर इंटरसिटी, भागलपुर दानापुर इंटरसिटी, हावड़ा जमालपुर सुपर एक्सप्रेस सहित एक दर्जन ट्रेनों में भी सर्च अभियान चलाया। संदेह पर कई यात्रियों को ब्रेथ एनालाईजर मशीन से जांच की। तथा नशाखुरानी से बचने को लेकर जागरूक किया। मौके पर एसएचओ स्वराज कुमार ने कहा कि होली और ईद को लेकर ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ दिनों दिन बढ़ती जा रही है। ऐसे में नशाखुरानी गिरोह की भी सक्रियता से इंकार नहीं किया जा सकता है। एसआरपी महोदय के विशेष आदेश पर विभिन्न स्टेशनों पर विशेष सर्च अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान से शराब माफियाओं, नशाखुरानी गिरोह और बदमाशों में हड़कंप मचा है। परिवार संग होली मनाने के लिए पहुंच रहे हैं प्रवासी होली में अपने परिवार संग रंगों की उत्सव मनाने के लिए प्रवासी की भीड़ जमालपुर स्टेशन पर उमड़ रही है। इसमें दिल्ली, कोलकाता और मुम्बई के ज्यादातर यात्री शामिल है। यही कारण है कि ट्रेनों में ठसाठस भीड़ चल रही है। इधर, होली के बाद काम पर लौटने के लिए भी कंफर्म टिकटें लेने के लिए जमालपुर स्टेशन के आरक्षण टिकट काउंटर पर भीड़ देखी गयी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।