
राधा अष्टमी पर मुरली मनोहर ठाकुरबाड़ी में भव्य महाआरती
से गुंजायमान रहा। श्रद्धालुओं ने राधा-कृष्ण की दिव्य प्रतिमा के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। महिलाओं के मंगलगीत से माहौल को भक्तिमय बना रहा।
हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। राधा अष्टमी के पावन अवसर पर रविवार की देर शाम नगर के प्राचीन ऐतिहासिक धार्मिक धरोहर मुरली मनोहर ठाकुरबाड़ी में श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ विशेष पूजन-अर्चन का आयोजन किया गया। दिनभर पूजन-अनुष्ठान के उपरांत संध्या प्रहर भव्य महाआरती का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और युवा श्रद्धालु शामिल हुए। पूजा के दौरान ठाकुरबाड़ी परिसर भक्तिमय माहौल और राधे राधे की जयघोष से गुंजायमान रहा। श्रद्धालुओं ने राधा-कृष्ण की दिव्य प्रतिमा के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। महिलाओं के मंगलगीत से माहौल को भक्तिमय बना रहा। महाआरती के समय मंदिर प्रांगण दीपमालाओं और फूलों की सजावट से जगमगा उठा।

इस अवसर पर ठाकुरबाड़ी के पुजारी पंडित अरुण कुमार पाठक और अभिषेक पाठक ने बताया कि राधा अष्टमी पर यहां विशेष पूजन और संध्या महाआरती का आयोजन वर्षों से होता आ रहा है। इसे लेकर स्थानीय लोगों में गहरी आस्था है। महाआरती के उपरांत श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद बांटा गया। इस धार्मिक आयोजन में सच्चिदानंद सिंह, राकेश चंद्र सिन्हा, विवेक केशरी, दीपक सिंह, कुणाल कुमार साह, मयंक कुमार, अभिनव पाठक, रागिनी पाठक, रानी पाठक, देविका रानी पाठक, विक्रम कुमार, मनोज कुमार, संजय यादव, नीतेश कुमार आदि समेत नगर और आसपास के गांवों से आए भक्तों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


