ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मुंगेरपर्स ले भाग रहा उचक्का धराया

पर्स ले भाग रहा उचक्का धराया

अरियारपुर स्टेशन पर डाउन जमालपुर-मालदा इंटरसीटी ट्रेन में एक महिला यात्री से पर्स छीनकर भाग रहे उचक्का को रेल पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार उचक्का सतीश कुमार बड़ैलबासा का रहने वाला है। यह...

पर्स ले भाग रहा उचक्का धराया
हिन्दुस्तान टीम,मुंगेरSat, 17 Nov 2018 12:57 AM
ऐप पर पढ़ें

अरियारपुर स्टेशन पर डाउन जमालपुर-मालदा इंटरसीटी ट्रेन में एक महिला यात्री से पर्स छीनकर भाग रहे उचक्का को रेल पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार उचक्का सतीश कुमार बड़ैलबासा का रहने वाला है। यह जानकारी रेल पुलिस ने दी।

डाउन जमालपुर -मालदा इंटरसीटी ट्रेन में एक महिला यात्री से पर्स छीनकर भाग रहे बदमाश को रेल पुलिस के हवलदार अनिल टुडु ने खदेड़कर पकड़ा। पुलिस ने उसके पास से पर्स व 11 सौ रुपया बरामद किया। गौरतलब हो कि बरियारपुर स्टेशन पर छिनतई की घटना बराबर होती रहती है। ट्रेन आने के समय छिनतई गिरोह सक्रिय रहता है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें